Nainital News : न ठंड, न गर्मी…मानसून के बाद स्विट्जरलैंड बना नैनीताल, अक्टूबर में मिलेंगे ऐसे नजारे

Nainital News : न ठंड, न गर्मी…मानसून के बाद स्विट्जरलैंड बना नैनीताल, अक्टूबर में मिलेंगे ऐसे नजारे


Last Updated:

Nainital Tourism Best Time : उत्तराखंड का नैनीताल मानसून के बाद एक बार फिर अपनी रंग में नजर आने लगा है. बारिश का दौर थमने के बाद मौसम साफ होने लगा है. पहाड़ों की हरियाली, झील और आसपास की वादियां पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं. ऐसे में अक्टूबर का महीना नैनीताल घूमने के लिए खास हो सकता है. इन दिनों नैनीताल की खूबसूरती और भी निखरकर सामने आ रही है. लोकल 18 से नाव चालक वीरेंद्र पवार बताते हैं कि अक्टूबर के महीने में मौसम सुहावना बना रहता है, हल्की ठंडक भी बढ़ जाती है. ऐसे में दोपहर की गुनगुनी धूप खूब लुभाती है. कुमाऊं के लोकपर्व खतड़ुवा के बाद पहाड़ों में सर्दियों की शुरुआत हो जाती है.

उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल मानसून के बाद एक बार फिर अपनी खूबसूरत रंगत में नजर आने लगी है. बारिश और बादलों का दौर कम होने के साथ ही पहाड़ों की हरियाली और झील का बेहद मनमोहक नजारा दिखाई दे रहा है. चारों ओर फैली हरियाली, ठंडी हवाएं और साफ मौसम पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. इन दिनों नैनीताल की खूबसूरती और भी निखरकर सामने आ रही है.

अक्टूबर का महीना नैनीताल घूमने के लिए खास माना जाता है. मानसून की बारिश के बाद पहाड़ों पर हरियाली और ज्यादा निखर जाती है. मौसम साफ होने पर दूर-दूर तक पहाड़ों की चोटियां दिखाई देने लगती हैं. सुबह और शाम हल्की ठंड के बीच नैनी झील और आसपास के पर्यटन स्थल बेहद खूबसूरत नजर आते हैं. अगर आप नैनीताल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अक्टूबर में यहां का प्राकृतिक नजारा आपको खास और एकदम अलग अनुभव दे सकता है.

मानसून के दौरान नैनीताल के पहाड़ अक्सर बादलों और कोहरे की चादर में छिपे रहते हैं. बारिश का दौर कम होने के बाद अब मौसम साफ होने लगा है और पहाड़ों की खूबसूरत चोटियां फिर से नजर आने लगी हैं. साफ आसमान के नीचे हरे-भरे पहाड़ और उनके बीच झील का नजारा बेहद आकर्षक दिखाई देता है. नैनीताल आने वाले पर्यटक इन खूबसूरत नजारे को निहारते और जमकर फोटो लेते नजर आ रहे हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मानसून की बारिश ने नैनीताल की वादियों को हरे रंग से भर दिया है. पहाड़ों पर फैली हरियाली दूर से बेहद खूबसूरत नजर आती है. हल्की ठंड भी नैनीताल में महसूस की जा रही है, यही वजह है कि मानसून के बाद नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता और सुहाना मौसम पर्यटकों को खास तौर पर आकर्षित कर रही है.

नैनीताल की पहचान मानी जाने वाली नैनी झील मानसून के बाद और भी खूबसूरत नजर आ रही है. झील के चारों ओर के पहाड़ों की परछाई जब झील में पड़ रही है तो लुभावनी दिखती है. झील का नजारा बेहद खूसबूरत नजर आ रहा है. नैनीझील में सैलानी भी नौकायन का लुत्फ उठा रहे हैं. स्थानीय नाव चालक वीरेंद्र पवार बताते हैं कि अक्टूबर के महीने में मौसम सुहावना बना रहता है, हल्की ठंडक भी बढ़ जाती है. ऐसे में दोपहर की गुनगुनी धूप में काफी पर्यटक नौकायन का लुत्फ उठाते हैं.

कुमाऊं के लोकपर्व खतड़ुवा के बाद पहाड़ों में सर्दियों की शुरुआत मानी जाती है. इसके साथ ही मौसम में धीरे-धीरे बदलाव आने लगता है और सुबह-शाम ठंडक महसूस होने लगती है. नैनीताल में भी इन दिनों सुबह और शाम के तापमान में ठंड का अहसास बढ़ रहा है. आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर और बढ़ेगा. ऐसे में अक्टूबर में यहां आने वाले पर्यटकों को सुहाने मौसम का अनुभव मिल सकता है.

मानसून के बाद नैनीताल के मौसम में धीरे-धीरे ठंडक बढ़ने लगी है. दिन में मौसम सुहावना रहता है, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है. मैदानी इलाकों में जहां तापमान अधिक रहता है, नैनीताल का मौसम पर्यटकों को राहत देता है. अक्टूबर में ठंडी हवाओं के बीच पहाड़ों की सैर, झील किनारे घूमना और प्राकृतिक नजारों का आनंद लेना पर्यटकों के लिए खास अनुभव बन सकता है.

बारिश के दौरान बादलों और कोहरे के कारण कई बार नैनीताल के पहाड़ दिखाई नहीं देते, लेकिन मानसून के बाद मौसम साफ होते ही शहर का पूरा नजारा और भी निखरकर सामने आते है. इस नजारे का आनंद लेने काफी पर्यटक भी नैनीताल पहुंच रहे हैं. काफी भीड़ इन दिनों नैनीताल में दिखाई दे रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तराखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link