Jitiya Festival 2026: इस साल 2 दिन का होगा जितिया पर्व, 3 अक्टूबर को व्रत और 4 को पारण, मछली खाकर शुरू होता है ये अनोखा पर्व

Jitiya Festival 2026: इस साल 2 दिन का होगा जितिया पर्व, 3 अक्टूबर को व्रत और 4 को पारण, मछली खाकर शुरू होता है ये अनोखा पर्व


Last Updated:

Jitiya Festival 2026: इस वर्ष जितिया पर्व महिलाओं को फिर से दो दिन का होने वाला है. यह पर्व महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु और उसकी तरक्की के लिए करती हैं. इस पर्व के अजब-गजब नियम आपको आश्चर्य में डाल देंगे.

अमूमन किसी भी पर्व-त्योहार को करने से पहले लोग नॉनवेज खाना छोड़ देते हैं, लहसुन-प्याज तक एक दिन पहले नहीं खाते हैं. लेकिन यह एक ऐसा पर्व है जिसमें मछली खाकर इस पर्व की शुरुआत की जाती है.

इस पर विशेष जानकारी देते हुए कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलानुशासक ज्योतिषाचार्य डॉ. कुणाल कुमार झा बताते हैं कि इस वर्ष जितिया पर्व 3 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा.

डॉ. झा बताते हैं कि शनिवार की रात यानी 3 अक्टूबर को महिलाएं व्रत धारण करेंगी और रविवार अर्थात 4 अक्टूबर को इस व्रत का पारण होगा. जो कि नवमी तिथि में होगा. प्रातः 7:38 के बाद नवमी तिथि लगने पर इस व्रत का पारण किया जाएगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

खासकर अष्टमी तिथि चंद्रोदय व्यापिनी होने के कारण यह जितिया व्रत मिथिलांचल में जितिया और अन्य जगहों पर महालक्ष्मी व्रत के नाम से प्रसिद्ध है. उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर से एक दिन पूर्व मिथिलांचल में खासकर इस व्रत में माछ और मरुआ का भोग लगाया जाता है.

इस दिन स्नान करके व्रत करने वाली महिलाएं माछ और मरुआ का भोजन करती हैं, जिसे स्थानीय भाषा में नहाय-खाय कहा जाता है. उसके बाद रात्रि के अंत में विशेष भोजन किया जाता है जिसे ओठगन कहते हैं. ओठगन का शुभ मुहूर्त रात के अंतिम पहर में है. सूर्योदय से पूर्व सुबह 5:54 बजे से पहले ओठगन किया जाएगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link