देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी अपडेट है. बैंक यूनियनों ने 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिन की देशभर में हड़ताल करने का ऐलान किया है. ऐसे में इन दिनों बैंक ब्रांच में जाकर होने वाले कई जरूरी कामों पर असर हो सकता है. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों को पहले ही जरूरी काम निपटाने की सलाह दी है. बैंक ने ग्राहकों से कहा है कि अगर उन्हें ब्रांच में जाकर कोई काम कराना है तो उसे 25 सितंबर तक पूरा कर लें.
हालांकि, हड़ताल के दौरान ग्राहकों के लिए डिजिटल बैंकिंग सर्विसेस उपलब्ध रखने की कोशिश की जाएगी. PNB ने बताया है कि ATM, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और UPI जैसी डिजिटल सर्विसेस जारी रखने का प्रयास किया जाएगा. इसके अलावा रोजमर्रा के कई बैंकिंग काम घर बैठे किए जा सकेंगे.
28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल
बैंक यूनियनों की ओर से 28, 29 और 30 सितंबर को देशभर में तीन दिन की हड़ताल बुलाई गई है. हड़ताल के दौरान बैंक ब्रांच में सामान्य कामकाज प्रभावित होने की संभावना है. ऐसे में जिन ग्राहकों को किसी प्लान बना लेनी चाहिए. PNB ने अपने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे 25 सितंबर तक ब्रांच में जाकर अपने जरूरी बैंकिंग काम पूरे कर लें. इससे हड़ताल के दौरान किसी तरह की परेशानी होने की संभावना कम हो सकती है.
ATM और UPI जैसी सर्विसेस रहेंगी उपलब्ध
हड़ताल के बावजूद बैंक ने डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं को चालू रखने की कोशिश की बात कही है. ग्राहक ATM के जरिए जरूरी सर्विसेस का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग से पैसे ट्रांसफर करने, अकाउंट से जुड़ी जानकारी देखने और उपलब्ध दूसरी ऑनलाइन सर्विसेस का इस्तेमाल किया जा सकता है.
UPI के जरिए भी सामान्य डिजिटल भुगतान जारी रखने का प्रयास किया जाएगा. हालांकि, किसी भी डिजिटल सेवा की उपलब्धता तकनीकी कारणों या अन्य परिस्थितियों पर निर्भर कर सकती है.
बैंक के प्रतिनिधियों की सेवाएं भी जारी रखने की कोशिश
PNB ने कहा है कि बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट यानी बैंकिंग सर्विसेस उपलब्ध कराने वाले अधिकृत प्रतिनिधियों के जरिए मिलने वाली सुविधाओं को भी जारी रखने का प्रयास किया जाएगा. ये प्रतिनिधि खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए उपयोगी हो सकते हैं, जिन्हें हर छोटे काम के लिए बैंक ब्रांच जाने की जरूरत नहीं पड़ती.
ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि हड़ताल के दिनों में किसी जरूरी लेनदेन के लिए केवल एक माध्यम पर निर्भर न रहें और जरूरत के हिसाब से डिजिटल ऑप्शन का इस्तेमाल करें.
ग्राहकों को क्या करना चाहिए?
अगर आपका कोई जरूरी बैंकिंग काम शाखा जाकर ही पूरा होना है तो उसे 25 सितंबर तक निपटा लेना बेहतर रहेगा. हड़ताल शुरू होने के बाद ATM, UPI, मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, कैश की जरूरत हो तो उसे पहले से प्लान करना समझदारी होगी. ग्राहकों को अपने जरूरी काम की तारीख पहले से तय कर लेनी चाहिए और जहां संभव हो, डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल करना चाहिए.