Last Updated:
Aaj ki Kanya Rashi: कन्या राशि के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है.देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज आध्यात्मिक यात्रा, व्यापार में लाभ और संतान से शुभ समाचार मिल सकता है. ऐसे में आज आपको व्यापार में भी लाभ हो सकता है. साथ ही जीवन साथी के साथ रोमांटिक का भी पल रहने वाला है.
देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर किया जाता है. खासकर चंद्रमा किस राशि में गोचर कर रहा है. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलता है. कभी ग्रहों की स्थिति दिन को शुभ बना देती है तो कभी छोटी-छोटी परेशानियां भी सामने आने लगती हैं. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के बाद एकादशी तिथि रहेगी. इसके साथ उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और शोभन योग का विशेष संयोग बन रहा है. वहीं, चंद्रमा आज धनु राशि के बाद मकर राशि में प्रवेश करेगा. ग्रह-नक्षत्रों की यही स्थिति कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन खास प्रभाव डालने वाली है.
जानें आज का शुभ और अशुभ समय
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज सुबह 07 बजकर 19 मिनट से लेकर 09 बजकर 19 मिनट तक राहु काल रहेगा. ज्योतिष में राहु काल को शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता है. ऐसे में इस समय कोई नया या महत्वपूर्ण शुभ काम शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है. वहीं, दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से लेकर 01 बजकर 53 मिनट तक अमृत मुहूर्त रहेगा. इस समय को बेहद शुभ माना जाता है. ऐसे में जरूरी और शुभ कार्य करने के लिए यह समय अनुकूल माना जा रहा है.
अध्यात्मिक हो सकती है यात्रा
वहीं, कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कई मामलों में अच्छा रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल बताते हैं कि आज कन्या राशि के जातकों का मन आध्यात्मिक गतिविधियों की तरफ बढ़ सकता है. संभव है कि आप किसी धार्मिक या आध्यात्मिक यात्रा पर निकलें. सबसे खास बात यह है कि यह यात्रा आपके लिए सिर्फ मन की शांति ही नहीं, बल्कि किसी न किसी रूप में लाभ लेकर भी आ सकती है. लंबे समय से मन में चल रही किसी इच्छा को लेकर भी आज सकारात्मक माहौल बन सकता है.
व्यापार मे मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा
कारोबार से जुड़े कन्या राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन राहत देने वाला रह सकता है. व्यापार में मां लक्ष्मी की कृपा मिलने के संकेत हैं और आमदनी के नए-नए रास्ते खुल सकते हैं. जो लोग किसी नए काम या व्यापार को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं, उनके लिए भी दिन उम्मीद भरा रह सकता है. अचानक किसी ऐसे माध्यम से लाभ मिलने की संभावना बन सकती है, जिसकी आपने पहले उम्मीद नहीं की होगी. यानी आज तिजोरी भरने के साथ-साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं.
संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार की हो सकती है प्राप्ति
इसके अलावा परिवार की बात करें तो संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. घर में संतान को लेकर खुशी का माहौल बन सकता है. वहीं, जीवनसाथी का आज पूरा सहयोग मिलेगा. आपके किसी जरूरी काम में जीवनसाथी साथ खड़े नजर आ सकते हैं. इससे काम आसान होगा और मन भी खुश रहेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए बेहतर रहने वाला है. कुल मिलाकर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति को देखते हुए आज कन्या राशि वालों के लिए दिन सुख, लाभ और परिवार की खुशियों से जुड़ा रहने के संकेत मिल रहे हैं.