Aaj Ka Mithun Rashifal : मिथुन राशि के लिए आज का दिन ठीक नहीं, बिगड़ जाएंगे बने बनाए काम

Aaj Ka Mithun Rashifal : मिथुन राशि के लिए आज का दिन ठीक नहीं, बिगड़ जाएंगे बने बनाए काम


Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 22 September 2026 : आज मिथुन राशि की बोली तीखी हो सकती है. आज का दिन आपके के लिए मुश्किलों भरा रहेगा. लोकल 18 से देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं. परिवार में दरार आ सकती है. किसी भी तरह का जोखिम लेने से पहले सोच समझ लें. खान-पान और दिनचर्या के प्रति सचेत रहें. खतरे मोल लेने से बचें. आज आपके भीतर अहंकार और जिद्दीपन भी पनप सकता है.

Aaj Ka Mithun Rashifal 22 September 2026 (मिथुन राशिफल)/देहरादून. आज 22 सितंबर यानी मंगलवार का दिन है. हिंदी पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का प्रभाव रहेगा क्योंकि दशमी तिथि रात 9 बजकर 43 मिनट तक रहेगी. इसके बाद एकादशी तिथि शुरू होगी. आज अतिगण्य योग बन रहा है जिसे अशुभ माना जाता है, इसलिए आज का दिन मिथुन जातकों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है. लोकल 18 से देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज मिथुन जातकों के अंदर लगन और टैलेंट होने के बावजूद भी अप्रत्याशित परिणाम मिलने वाले हैं. इस समय मंगल गोचर करके नीचे के हो चुके हैं. इस योग के कारण मिथुन राशि के जातकों को कड़ी मेहनत के बावजूद प्रतिकूल नतीजों का सामना करना पड़ सकता है.

इस काम से बचें

ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि वर्तमान समय में मंगल गोचर करके नीच स्थिति में हैं और उनकी बृहस्पति के साथ युति बन रही है. ज्योतिष में बृहस्पति को ‘शास्त्र’ और मंगल को ‘शस्त्र’ माना जाता है. इन दोनों का यह संयोजन भगवान परशुराम का प्रतीक है. इस प्रभाव से आपके पास ज्ञान और शक्ति दोनों की अच्छी समझ रहेगी लेकिन आपके भीतर अहंकार और जिद्दीपन भी पनप सकता है. ओवरकॉन्फिडेंस और अहंकार के कारण बनते काम बिगड़ सकते हैं और परिजनों के साथ रिश्तों में दरार आ सकती है.

ज्योतिषाचार्य संजय कहते हैं कि आज मंगल इस समय आपके वाणी स्थान पर विराजमान हैं, जिससे आपकी बोली तीखी हो सकती है. आप अनजाने में दूसरों का दिल दुखा सकते हैं. अगर मंगल मैत्री भाव में आता है, तो यह आपके पंचम भाव यानी बौद्धिक क्षमता को बल देगा, जिससे करियर, संतान और पेट से जुड़े मामलों पर प्रभाव पड़ेगा. आपके अंदर भरपूर ऊर्जा रहेगी, लेकिन अगर आप ईगो से ग्रस्त रहे तो आपकी बुद्धि और रोजगार दोनों को नुकसान पहुंच सकता है.

न करें ये लापरवाही

ज्योतिषाचार्य संजय के मुताबिक, आज मंगल की सातवीं दृष्टि आपके अष्टम भाव पर पड़ रही है, जिसके चलते आप खतरे मोल लेने और साहसिक कार्यों में भाग लेने के लिए अत्यधिक आतुर रहेंगे. किसी भी प्रकार का अनावश्यक जोखिम लेने से पहले सोच-विचार करना आवश्यक है, अन्यथा जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला परेशानी का कारण बन सकता है. आज चंद्रमा अष्टम भाव में स्थित है, जिसके कारण आपको खांसी, सर्दी या अन्य मौसमी बीमारियों की शिकायत रह सकती है. सेहत के प्रति की गई लापरवाही आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है, इसलिए आज के दिन अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति सचेत रहें ताकि आप तन और मन दोनों से मजबूत बने रहें.



Source link