26 सितंबर से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत! व्यापार में लाभ, बिगड़े काम बनेंगे
Last Updated:
Mercury Transit Impact: उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज ने लोकल 18 से कहा कि बुध 26 सितंबर 2026 को तुला राशि में प्रवेश करेंगे. इस राशि परिवर्तन की अवधि चार राशियों के लिए सकारात्मक प्रभाव लाएगी.
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों में होने वाले बदलाव को विशेष महत्व दिया जाता है. खासतौर पर बुध ग्रह के राशि परिवर्तन का असर व्यक्ति की सोच, बोलचाल, व्यापार और आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है. बुध की स्थिति बदलने से सभी 12 राशियों के जातकों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलते हैं. जहां कुछ राशियों के लिए नए अवसर और तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं, वहीं कुछ लोगों को इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. यही वजह है कि बुध का गोचर ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण माना जाता है.
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, बुध 26 सितंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे. इस राशि परिवर्तन की अवधि में बुध अपनी चाल से चार राशियों के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव लेकर आएंगे.
इन चार राशियों को होगा लाभ
मिथुन- बुध ग्रह का यह परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों के करियर में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और काबिलियत को पहचान मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा, जिससे आपसी तालमेल मजबूत होगा. व्यापारियों के लिए नए लोगों से जुड़ना लाभदायक साबित हो सकता है. रुके हुए कामों में गति आने के संकेत हैं. हालांकि आर्थिक फैसले लेते समय सोच-समझकर कदम उठाएं और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें.
तुला- बुध ग्रह अब तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसका असर इस राशि के लोगों के जीवन में देखने को मिल सकता है. नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नई भूमिका या जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापारियों के लिए नए संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं. परिवार के सदस्यों का साथ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मदद करेगा. इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा लेकिन बेवजह के खर्चों से बचना जरूरी रहेगा.
मकर- बुध ग्रह का यह परिवर्तन मकर राशि के जातकों के पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ तरक्की के अवसर बनेंगे. नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है. व्यापार करने वाले जातक नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं. पुराने अधूरे कार्यों को निपटाने का समय है. हालांकि धन लगाने से पहले हर पहलू की अच्छी तरह जांच जरूर कर लें.
कुंभ- बुध का यह गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए करियर और कारोबार में बदलाव के संकेत दे सकता है. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने के साथ किसी महत्वपूर्ण योजना का हिस्सा बनने का अवसर मिल सकता है. व्यापारियों के लिए नए संपर्क फायदे का सौदा साबित हो सकते हैं. काम के कारण यात्रा की स्थिति भी बन सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत करने की सोच रहे जातकों को निवेश और धन से जुड़े निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना चाहिए.