Last Updated:
Rameshwar Sharma: रामेश्वर शर्मा विवादित बयानों के लिए प्रसिद्ध हैं. वह ऐसे बयान दे देते हैं, जो मीडिया की सुर्खियां बनते हैं. अब गरबा आयोजन को लेकर उन्होंने कहा कि दूसरे धर्म के लोग आते हैं और हमारी बेटियों का मजाक उड़ाते हैं. अगर उन्हें आना है, तो अपनी बहन-बेटियों के साथ आएं.
रामेश्वर शर्मा के बिगड़े बोल
Rameshwar Sharma: मध्य प्रदेश में गरबा आयोजनों में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर विवाद सामने आ गया है. बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिससे सियासी विवाद खड़ा हो गया है. उन्होंने कहा कि गरबा में मुस्लिम युवाओं के शामिल होने को लेकर कहा कि वे अकेले न आएं, बल्कि अपनी बहन-बेटियों को भी साथ लेकर आएं.
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हमने कोई विवादित बयान नहीं दिया. हम सनातन संस्कृति को मानने वाले हैं. गरबा हमारी देवी स्तुति है, प्रार्थना है, आराधना है. हमने सबको आग्रहपूर्वक कहा है कि उसको मनोरंजन का केंद्र ना मानें, उसको नाटक ना मानें. दूसरे धर्म के लड़के आते हैं, बेटियों का मजाक उड़ाते हैं या लव जिहाद जैसा उनसे संबंध बनाकर लव जिहाद जैसे कृत्य करते हैं. अगर वह आना है तो अपने परिवार के साथ आएं, अपने बहन-बेटियों के साथ आएं. हिंदू धर्म में अगर उनको विशेष आस्था और भरोसा है तो हिंदू धर्म में जॉइन करें. हमें कोई आपत्ति नहीं है. हम तुम्हारे ईदगाह पर जाकर नमाज के समय कोई हिंदू आपके वहां धर्म का अपमान नहीं करता. इसलिए मेहरबानी करके हमारे सनातन धर्म का अपमान ना करें.
मुंहतोड़ जवाब देंगे: रामेश्वर शर्मा
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मैंने जो बोला है वो पूरा स्टेटमेंट सुनें. मैंने कहा है कि धर्म की रक्षा के लिए सनातन के छोरे तैयार हैं, छोरे हैं. अपने धर्म की रक्षा के लिए अपनी बेटियों की रक्षा के लिए हम तैयार है. हम तो हिंदुस्तान में हर बेटी की सुरक्षा करते हैं क्योंकि हम छत्रपति शिवाजी को मानते हैं. जो हमारे धर्म के कार्यक्रम गरबा में आकर हमारी बेटियों के साथ लव जिहाद या छेड़खानी करेंगे. उनको हमारे छोरे मुंहतोड़ जवाब देंगे.
‘सनातन की रक्षा के लिए तैयार’
उन्होंने कहा कि हमारे छोरे सनातन धर्म की रक्षा के लिए 12 महीने, 24 घंटे तैयार हैं, क्योंकि हम अपने धर्म की बेटियों और धर्म की रक्षा करेंगे. हमारे धर्म में आयोजन में आ रहे हो तो इसका आनंद लीजिए. गरबा की गरिमा को बनाए रखिए. बेटियों के साथ छेड़खानी मत करिए.