नगांव लोकसभा उपचुनाव प्रचार में भिड़ गए कांग्रेस-BJP कार्यकर्ता, चले पत्थर
Last Updated:
Nagaon Bypoll Campaign BJP-Congress Clash: नगांव लोकसभा उपचुनाव प्रचार में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में आपस में भीषण झड़प हो गई. जिसमें दोनों से पत्थरबाजी हुई और हालात को संभालने के लिए CRPF ने लाठीचार्ज किया. कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने BJP पर हमले का आरोप लगाया है.
नगांव लोकसभा उपचुनाव प्रचार में भिड़ गए कांग्रेस-BJP कार्यकर्ता, खूब चले पत्थर, CRPF को भांजनी पड़ी लाठियां.
Nagaon Bypoll Campaign BJP-Congress Clash: असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. समागुरी विधानसभा क्षेत्र के बारामा बाजार में अचानक उस वक्त खलबली मच गई जब प्रचार के लिए पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पहले से मौजूद भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हो गई. इस दौरान एक दूसरे के काफिलों पर पत्थरबाजी भी हुई. हालात इतने खराब हो गए कि सीआरपीएफ की टीमों को समर्थकों पर लाठीचार्ज तक करना पड़ा.
पुलिस के मुताबिक घटना शाम करीब चार बजे के आसपास हुई, जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई के नेतृत्व में पार्टी समर्थकों का एक समूह जनसभा के लिए लारीरमुख जा रहा था. इस काफिले में धुबरी सांसद रकीबुल हुसैन, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पार्टी उम्मीदवार सिबमोनी बोरा भी अपनी-अपनी गाड़ियों में चल रहे थे. गौरव गोगोई ने कई वीडियोज शेयर कर आरोप लगाया है कि इसी दौरान भाजपा समर्थकों ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हमला बोल दिया.
उन्होंने कहा कि जिस वक्त काफिला इलाके से गुजर रहा था उसी समय भाजपा समर्थक कांग्रेस नेताओं को काले झंडे दिखाने के लिए रास्ते में इकट्ठा हो गए. करीब 30 से 40 कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहिया वाहनों पर उस इलाके से गुजरे तो “गौरव गोगोई वापस जाओ, कांग्रेस वापस जाओ, रकीबुल वापस जाओ” जैसे नारे गूंजने लगे. इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया.
This is the state of the car belonging to the Congress candidate Smt. Sivamoni Bora. AICC Secretary Manoj Chauhan was inside and has been hit by a stone in his ribs. Looks like BJP has been organizing training programs on stone pelting . pic.twitter.com/Ib6Fj9XA8Y