‘दृश्यम 3’ के बाद पौराणिक कहानी लाएंगे अजय देवगन, गरुड़ पुराण से निकली ‘सूर्य प्रकाश’ की स्टोरी, सामने आई डिटेल

‘दृश्यम 3’ के बाद पौराणिक कहानी लाएंगे अजय देवगन, गरुड़ पुराण से निकली ‘सूर्य प्रकाश’ की स्टोरी, सामने आई डिटेल


Last Updated:

अजय देवगन ने अपनी नई फिल्म ‘सूर्य प्रकाश’ का ऐलान किया है, जो गरुड़ पुराण से प्रेरित होगी. रोहित जुगराज इसे डायरेक्ट करेंगे. फिल्म में सुपरनैचुरल ताकतें होंगी और यह 2027 में रिलीज हो सकती है.

Zoom

वैसे तो अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म दृश्यम 3 को लेकर चर्चा में हैं. 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज भी होने वाली है. इस बीच अजय देवगन की नई फिल्म का ऐलान हो गया है. अब वह भी पौराणिक ग्रंथों से जुड़ी फिल्म लाने वाले हैं. जहां एक तरफ रणबीर कपूर की रामायण की चर्चा खूब है तो दूसरी तरफ हनुमान अंश की सफलता की. इसी बीच अजय देगवन ने भी गरुड़ पुराण से प्रेरित फिल्म का ऐलान किया है जिसका नाम है सूर्य प्रकाश. इस फिल्म को रोहित जुगराज डायरेक्टर करेंगे तो सिंघम स्टार लीड रोल में होंगे.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी शेयर की गई है. अजय देगवन की नई फिल्म का नाम सूर्य प्रकाश होगा जिसमें सुपरनैचुरल ताकतों को दिखाया जाएगा. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये कहानी प्राचीन संस्कृति ग्रंथ गरुड़ पुराण से प्रेरित होगी. गरुड़ पुराण हिंदू धर्म के 18 महापुराणों में से एक है. इसका संबंध मुख्य रूप से भगवान विष्णु और उनके वाहन गरुड़ के बीच संवाद से है. उम्मीद की जा रही है कि सूर्य प्रकाश एक हॉरर, रहस्य और सस्पेंस से भरी मूवी होगी.

अजय देवगन की नई फिल्म
रिपोर्ट्स का दावा है कि फिल्म का काम 2 सितंबर से शुरू भी हो गया है. मेकर्स इसे 2027 में लाने की सोच रहे हैं. इस फिल्म के लिए एक बार फिर अजय देवगन ने पैनोरमा स्टूडियोज के कुमार मंगत और अभिषेक पाठक के साथ हाथ मिलाया है. ये साझेदारी पहले रेड और शैतान से लेकर दृश्यम जैसी सफल फिल्में बना चुके हैं.

डायरेक्टर के बारे में
सूर्य प्रकाश के डायरेक्टर रोहित जुगराज की बात करें तो वह हॉरर फिल्मों से पुराना नाता रखते हैं. उन्होंने तो करियर की शुरुआत ही अजय देवगन की भूत से की थी. वह इससे पहले ये काली काली आंखें के लिए भी काम कर चुके हैं.



Source link