Last Updated:
IAS Story: 2015 बैच के आईएएस अधिकारी अनुनय झा को मुरादाबाद का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. उनके नाना बिहार के DGP रह चुके हैं, जबकि माता-पिता भी सिविल सेवा में रहे हैं. IIT रुड़की से इंजीनियरिंग करने वाले अनुनय झा ने UPSC में दो बार सफलता हासिल की.
IAS Story : आईएएस अनुनय झा ने IIT रुड़की से इंजीनियरिंग की है.
IAS Story : आईएएस अधिकारी राजेंद्र पैंसिया को महज चार महीने में ही हटाकर उनकी जगह अनुनय झा को मुरादाबाद का डीएम बनाया गया है. 25 जून 2024 से जून 2026 तक संभल जनपद की जिम्मेदारी संभालने वाले 2015 बैच के ही आईएएस अफसर राजेन्द्र पैंसिया ने पांच मई मुरादाबाद की जिम्मेदारी संभाली थी.
2015 बैच के आईएएस अधिकारी अनुनय झा को यह महाराजगंज और हरदोई के बाद लगातार तीसरे जिले की कमान मिली है. वह मूलत: बिहार रहने वाले हैं. अनुनय झा मथुरा के नगर आयुक्त और अलीगढ़ के सीडीओ की भी जिम्मेदारी का निर्वाह कर चुके हैं.
IIT रुड़की से की है इंजीनियरिंग
अनुनय झा की स्कूली शिक्षा दिल्ली के संस्कृति स्कूल, चाणक्यपुरी से हुई. इसके बाद उन्होंने IIT रुड़की से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और 2012 में इंजीनियरिंग पूरी की. इसके अलावा उन्होंने जेएनयू से पब्लिक मैनेजमेंट में मास्टर भी किया है.
वर्ल्ड बैंक के साथ भी कर चुके हैं काम
अनुनय झा ने इंजीनियरिंग के बाद विश्व बैंक के एक प्रोजेक्ट के साथ भी काम किया था. इसी दौरान उन्हें लगा कि सरकारी योजनाओं को जमीन पर लागू करने में प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की.
दो बार क्रैक की यूपीएससी
अनुनय झा की यूपीएससी जर्नी काफी अमेजिंग है. अधिकतर लोग एक बार यूपीएससी क्रैक करने का सपना देखते हैं. उन्होंने यह परीक्षा दो बार पास की. साल 2013 में पहली कोशिश में उन्होंने 145वीं रैंक से पास की. जिसमें वह IRS के लिए चयनित हुए. IRS नौकरी ज्वाइन करने के बाद भी उन्होंने तैयारी जारी रखी. 2014 में अपने दूसरे प्रयास में 57वीं रैंक हासिल की और 2015 बैच के IAS अधिकारी बने. उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर मिला.
परिवार से मिली प्रेरणा
अनुनय झा का परिवार भी सिविल सेवा से जुड़ा रहा है. उनके पिता नित्यानंद मिश्रा IRS अधिकारी रहे हैं और उनकी मां अलका झा भी भारतीय सिविल सेवा से जुड़ी रही हैं. उनके नाना बलवीर झा 1962 बैच के IPS अधिकारी थे और 1994 से 1997 तक बिहार के DGP रहे. अनुनय झा ने कई इंटरव्यू में अपने नाना को IAS बनने की प्रेरणा का प्रमुख स्रोत बताया है.