इसे कहते हैं बुल्सआई… बाउंड्री से ईशान किशन का अचूक निशाना, पलक झपकते उड़ा दिया विकेट

इसे कहते हैं बुल्सआई… बाउंड्री से ईशान किशन का अचूक निशाना, पलक झपकते उड़ा दिया विकेट


होमखेलक्रिकेट

इसे कहते हैं बुल्सआई! बाउंड्री से ईशान का अचूक निशाना, पलक झपकते उड़ाया विकेट

Last Updated:

जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच में टीम इंडिया ने 2 रन से रोमांचक जीत हासिल की. बारिश के कारण दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 5-5 ओवरों का खेला गया. मैच में जब जापान 33 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो फील्डिंग में टीम इंडिया के लिए ईशान किशन ने एक जबरदस्त रनआउट किया जो भारतीय टीम के लिए निर्णायक साबित हुआ.

Zoom

ईशान किशन

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ईशान किशन वैसे तो एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, लेकिन जब वह विकेटकीपिंग की जगह फील्डिंग कर रहे होते हैं तो उसमें भी उनका कोई जोर नहीं है. ऐसा ही कुछ जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच में देखने को मिला जब ईशान ने बाउंड्री से एक ऐसा दमदार थ्रो किया, जिससे एक असंभव सा रनआउट देखने को मिला. ईशान किशन का ये रनआउट भारतीय टीम के लिए निर्णायक साबित हुआ.

ईशान ने जापान के ओपनर लैकलन यामामोटो-लेक को अपने रॉकेट जैसे थ्रो से रनआउट किया. ईशान का ये रनआउट इसलिए भी खास था, क्योंकि उन्होंने बाउंड्री से निशाना साधते हुए सीधे थ्रो से विकेट को उड़ाया. जापानी ओपनर लैकलन यामामोटो ने बचने के लिए डाइव भी लगाई, लेकिन वह क्रीज से दूर रह गए. इस तरह लैकलन यामामोटो को 1 रन बनाकर जाना पड़ा. अगर जापान के लिए लैकलन यामामोटो क्रीज खड़े होकर कुछ रन बना जाते तो शायद टीम इंडिया के लिए मुश्किल हो सकता था.



Source link