Vidya Balan In Jailer 2: हाथ में जलती सिगरेट और बेबाक तेवर, रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में विद्या बालन की एंट्री, फर्स्ट लुक ने मचाई खलबली

Vidya Balan In Jailer 2: हाथ में जलती सिगरेट और बेबाक तेवर, रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में विद्या बालन की एंट्री, फर्स्ट लुक ने मचाई खलबली


Last Updated:

सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर ‘जेलर 2’ में विद्या बालन की एंट्री हो गई है. मेकर्स ने फिल्म से उनका पहला लुक जारी कर दिया है, जिसमें वह कांता नाम के पावरफुल रोल में नजर आ रही हैं. हाथ में सुलगती सिगरेट और नीली साड़ी में उनका स्वैग साफ गवाही दे रहा है कि इस बार पर्दे पर रजनीकांत और विद्या के बीच जबरदस्त आर-पार की जंग छिड़ने वाली है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

‘जेलर 2’ के मेकर्स विद्या बालन का फर्स्ट लुक रिवील किया. (फोटो साभार: यूट्यूब ग्रैब)

नई दिल्ली. सुपरस्टार रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है. सूरज वेंजारामूडु और एसजे सूर्या के बाद अब मेकर्स ने फिल्म से विद्या बालन का पहला लुक शेयर कर दिया है. निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार की इस फिल्म में एक्ट्रेस ‘कांता’ के पावरफुल किरदार में नजर आने वाली हैं. फिल्म ‘जेलर 2’ में विद्या बालन की एंट्री के फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है.

मेकर्स ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें विद्या बालन नीली साड़ी पहने सीढ़ियों से नीचे उतरती दिख रही हैं. उनके हाथ में जलती हुई सिगरेट है और वह बड़ी बेबाकी से धुएं का छल्ला उड़ाती नजर आती हैं. अनिरुद्ध रविचंदर के धमाकेदार बीट्स से भरे बैकग्राउंड स्कोर ने इस सीन में जान फूंक दी है. यह सीन साफ इशारा करता है कि बड़े पर्दे पर ‘कांता’ बनकर विद्या बालन, रजनीकांत के किरदार को कड़ी टक्कर देने वाली है.

‘जेलर 2’ से सूरज वेंजारामूडु-एसजे सूर्या का फर्स्ट लुक वायरल

विद्या बालन के किरदार से पर्दा उठाने से ठीक पहले मेकर्स ने सूरज वेंजारामूडु के रोल की धमाकेदार झलक पेश की. टीजर में सूरज एकदम नए और स्वैगी लुक में गाड़ी से उतरते हुए सिगार के छल्ले उड़ाते दिखाई दिए. इसके साथ ही, ‘जेलर 2’ में एसजे सूर्या की एंट्री ने भी फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है. फिल्म में वह बोधी के दिलचस्प किरदार में नजर आएंगे. यह पहला मौका है, जब एसजे सूर्या बड़े पर्दे पर रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे.

अक्टूबर में इस दिन रिलीज होगी रजनीकांत की ‘जेलर 2’

बताते चलें कि रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमान नेल्सन दिलीपकुमार के हाथों में है, जिन्होंने इस सीक्वल को लिखा और निर्देशित किया है. यह साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. पहले पार्ट में रजनीकांत के साथ रम्या कृष्णन और योगी बाबू जैसे सितारों ने अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा था और अब सीक्वल में नई और दमदार स्टारकास्ट के जुड़ने से थिएटर्स में डबल धमाका होना तय माना जा रहा है. रजनीकांत की यह मूवी 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है.



Source link