Janjgir-Champa: स्कूल में नशे की हालत में पहुंचे मास्टर साहब, टेबल के नीचे बेसुध पड़ा रहा, वीडियो वायरल

Janjgir-Champa: स्कूल में नशे की हालत में पहुंचे मास्टर साहब, टेबल के नीचे बेसुध पड़ा रहा, वीडियो वायरल


Last Updated:

Janjgir Champa: जांजगीर-चांपा के संजय नगर प्राथमिक स्कूल में शिक्षक कथित नशे की हालत में टेबल के नीचे बेसुध पड़े रहे. डरे बच्चे स्कूल से बाहर निकल आए. वहीं, करीब डेढ़ घंटे बाद शिक्षक उठे. ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग है.

Zoom

pic credit- news18

Janjgir Champa: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है. बलौदा विकासखंड के ग्राम परसदा स्थित न्यू प्राइमरी स्कूल संजय नगर में पोस्टेड शिक्षक ललित भारद्वाज नशे की हालत में स्कूल पहुंच गए. बताया जा रहा है कि वे क्लास में ही टेबल के नीचे गिर पड़े और बेसुध हालत में पड़े रहे. शिक्षक को इस हालत में देखकर स्कूल में पढ़ रहे छोटे बच्चे डर गए. बच्चों ने पहले शिक्षक को उठाने की कोशिश की, लेकिन जब कोई हलचल नहीं हुई तो वे घबराकर स्कूल से बाहर निकल आए. इसके बाद बच्चों ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी.

डेढ़ से दो घंटे बाद उठे शिक्षक
सूचना मिलते ही गांव के लोग स्कूल पहुंचे. ग्रामीणों के मुताबिक, शिक्षक करीब डेढ़ से दो घंटे तक उसी हालत में पड़े रहे. इसके बाद वे खुद उठकर जमीन पर बैठ गए. ग्रामीणों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

स्कूल व्यवस्था पर उठे सवाल
वहीं, वीडियो सामने आने के बाद गांव में नाराजगी का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि प्राइमरी स्कूल में छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं. ऐसे में अगर शिक्षक ही इस तरह की हालत में स्कूल पहुंचेंगे तो बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा दोनों पर असर पड़ेगा. ग्रामीणों ने शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

लोगों का यह भी कहना है कि स्कूल में निगरानी का सिस्टम ठीक नहीं है, जिसके चलते ऐसी स्थिति बनी. गांव वालों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि स्कूलों में डेली जांच की जाए और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई हो.



Source link