5 वनडे इंटरनेशनल मैचों में लगे सबसे ज्यादा छक्के, 7 साल से अटूट है विश्व कीर्तिमान

5 वनडे इंटरनेशनल मैचों में लगे सबसे ज्यादा छक्के, 7 साल से अटूट है विश्व कीर्तिमान


होमखेलक्रिकेट

5 वनडे मैचों में लगे सबसे ज्यादा छक्के, 7 साल से अटूट है विश्व कीर्तिमान

Last Updated:

Most sixes in a match in ODI: वनडे क्रिकेट में जब चौके-छक्कों की बारिश होती है, तो मैच का रोमांच चरम पर पहुंता है. वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच सेंट जॉर्ज में खेला गया मुकाबला इतिहास का सबसे विस्फोटक मैच रहा, जिसमें रिकॉर्ड 46 छक्के लगे. इसके अलावा बेंगलुरु, पुणे, मैनचेस्टर और इंदौर के मैदानों पर भी भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों ने छक्कों के कई बड़े कीर्तिमान रचे. ये मुकाबले दर्शाते हैं कि मॉर्डन डे क्रिकेट में बल्लेबाजों की आक्रामकता किस हद तक बढ़ चुकी है.

Zoom

इन पांच वनडे मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगे.

नई दिल्ली. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में जब चौकों और छक्कों की बरसात होती है, तो गेंदबाजों का हौसला पस्त हो जाता है और दर्शकों के लिए मुकाबला एक अविस्मरणीय रोमांच बन जाता है. वनडे क्रिकेट इतिहास के पन्नों में कुछ ऐसे मैच दर्ज हैं जहां बल्लेबाजों ने मैदान के हर कोने में लंबे-लंबे छक्के लगाकर छक्कों का ऐसा महासैलाब लाया जिसने पुराने सारे कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए.

वनडे मैच के इतिहास में एक मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का अनूठा रिकॉर्ड वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच के नाम है. 27 फरवरी 2019 को सेंट जॉर्ज में खेले गए वनडे मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने तबाही मचा दी थी. इस ऐतिहासिक मुकाबले में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 46 छक्के और 64 चौके लगे थे. रनों के इस भीषण तूफान के बीच इंग्लैंड ने यह बाजी अपने नाम की थी. यह एक ऐसा मुकाबला साबित हुआ जिसमें गेंदबाजों के पास अपनी रक्षा का कोई रास्ता नहीं बचा था. इस मैच में क्रिस गेल ने 162 रन की पारी के दौरान 14 छक्के जड़े थे जबकि जोस बटलर ने 150 रन की पारी के दौरान 12 छक्के लगाए थे.

चिन्नास्वामी में छक्कों का महासंग्राम
इस लिस्ट में दूसरा सबसे बड़ा छक्कों का महासंग्राम भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्रतिद्वंद्विता के दौरान देखने को मिला. 2 नवंबर 2013 को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए वनडे मुकाबले में रनों और सीमाओं की मानो बौछार आ गई थी. पूरे मैच के दौरान दोनों टीमों ने मिलकर 38 छक्के और 59 चौके ठोके. भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने यह धमाकेदार मुकाबला अपने नाम किया था. बेंगलुरु का छोटा मैदान उस दिन बल्लेबाजों का सबसे पसंदीदा शिकारगाह बन गया था. रोहित शर्मा ने इस मैच में 209 रन की पारी में 16 छक्के जड़े थे जबकि मैक्सवेल के बल्ले से सात छक्के निकले.

पुणे में इंग्लैंड का आक्रामक पलटवार
तीसरे स्थान पर फिर से भारतीय टीम का नाम दर्ज है. 26 मार्च 2021 को पुणे के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच एक वनडे मैच खेला गया था. इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की. पूरे मैच में 34 छक्के और 44 चौके लगे. इंग्लैंड के आक्रामक इरादों के सामने भारतीय गेंदबाज बेबस दिखे और इंग्लैंड ने इस मुकाबले में जीत दर्ज की. इस मैच में पंत के बल्ले से सात छक्के निकले थे वहीं बेन स्टोक्स ने 10 सिक्स लगाए थे.

मैनचेस्टर में अफगानी गेंदबाजों की धुनाई
इस कड़ी में चौथा नाम इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप 2019 के दौरान हुए मैच का है. 18 जून 2019 को मैनचेस्टर में खेले गए वनडे मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान के स्पिन और तेज गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं. इस एकतरफा मैच में कुल 33 छक्के और 37 चौके जड़े गए. इंग्लैंड ने अपने विस्फोटक खेल की बदौलत मुकाबला बेहद आसानी से जीत लिया था. जॉनी बेयरस्टो ने 90 रन की पारी में 8 छक्के जड़े थे वहीं हशतुल्लाह शाहिदी के बल्ले से पांच छक्के निकले थे.

होलकर स्टेडियम में कीवियों पर प्रहार
पांचवीं सबसे बड़ी छक्कों की बारिश भारत के इंदौर शहर में देखने को मिली. 24 जनवरी 2023 को होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए वनडे मैच में बल्लेबाजों ने मैदान को चारो तरफ से गेंद की मार झेलने पर मजबूर कर दिया. इस मुकाबले में कुल 32 छक्के और 56 चौके लगे. भारतीय टीम ने अपने मजबूत बल्लेबाजी प्रदर्शन की बदौलत कीवियों को पछाड़कर जीत हासिल की. रोहित शर्मा ने शतकीय पारी में 6 जबकि शुभमन गिल ने 112 रन की पारी में छह छक्के जड़े थे. कीवी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे के बल्ले से 138 रप की पारी में 8 छक्के निकले थे.



Source link