5 एकड़ खेत, 6 फसलें और एक फैसला; बुरहानपुर के इस किसान ने बदल दी अपनी तकदीर
Last Updated:
Agri: बुरहानपुर के किसान दीपक कुमावत 5 एकड़ में ऑर्गेनिक मिक्स खेती कर अच्छी कमाई कर रहे हैं. वे केले के साथ कपास, गन्ना, मक्का, चना, सोयाबीन और सब्जियां उगाकर 10-15 लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं.
Agri: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में किसान अब पारंपरिक खेती के साथ नए प्रयोग कर अपनी आमदनी बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे ही बडझिरी के किसान हैं दीपक कुमावत जो करीब 5 एकड़ जमीन में ऑर्गेनिक तरीके से मिक्स खेती कर अच्छी कमाई कर रहे हैं. दीपक का कहना है कि उनके परिवार में पहले मुख्य रूप से केले की खेती की जाती थी लेकिन उन्होंने खेती का तरीका बदलते हुए एक ही खेत में अलग-अलग फसलों को उगाना शुरू किया. बुरहानपुर जिले का यह किसान अपने परिवार के लोगों से प्रेरित होकर ऑर्गेनिक तरीके से खेती कर रहा है. जिससे उसकी अच्छी कमाई हो रही है. बहन और परिवार का सहयोग मिलने पर आज किस आत्मनिर्भर बन गया है 10 से 15 लोगों को रोजगार भी दे रहा है.
किसान ने सी जानकारी
लोकल 18 की टीम को किसान दीपक कुमावत ने बताया कि अपने खेत में केला, कपास, गन्ना, मक्का, चना, सोयाबीन के साथ अलग-अलग तरह की सब्जियां और भाजी भी उगा रहे हैं. उनका मानना है कि मिक्स खेती से खेत का बेहतर उपयोग होता है और अलग-अलग फसलों से उत्पादन मिलने के कारण आमदनी के कई साधन तैयार हो जाते हैं. किसान दीपक बताते हैं कि ऑर्गेनिक तरीके से खेती करने के लिए वे खेत में फसलों की जरूरत के अनुसार प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करते हैं. अलग-अलग फसलों का उत्पादन अच्छा होने से उन्हें बाजार में बेचकर बेहतर आमदनी मिल रही है. उनका कहना है कि खेती में मेहनत और सही प्रबंधन के साथ किसान अपनी आय को बढ़ा सकता है.
10 से 15 लोगों को देते हैं रोजगार
दीपक की खेती केवल उनके परिवार की आमदनी का जरिया नहीं है.बल्कि इससे आसपास के लोगों को भी रोजगार मिल रहा है. वे अपने खेत में सीजन के दौरान करीब 10 से 15 लोगों को काम देते हैं.खेत में फसलों की बुवाई, निराई-गुड़ाई, सिंचाई कटाई और अन्य कृषि कार्यों में मजदूरों को रोजगार मिलता है. दीपक कुमावत का कहना है कि उनका लक्ष्य खेती को और आगे बढ़ाने के साथ अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना है. वे चाहते हैं कि किसान केवल एक फसल पर निर्भर न रहें, बल्कि अपनी जमीन और मौसम के अनुसार अलग-अलग फसलों की मिक्स खेती कर आमदनी के नए रास्ते तैयार करें.दीपक की यह खेती बुरहानपुर के किसानों के लिए एक उदाहरण बन रही है.