वसुंधरा के तानों से तंग आकर अनिल ने छोड़ा घर, अब सरिता के एक लिफाफे से उड़े अनुपमा के होश

 वसुंधरा के तानों से तंग आकर अनिल ने छोड़ा घर, अब सरिता के एक लिफाफे से उड़े अनुपमा के होश


Last Updated:

Anupamaa Written Update 21 September: अनुपमा में गणेश चतुर्थी के मौके पर बड़ा बवाल होने वाला है. एक तरफ वसुंधरा की बेइज्जती से दुखी होकर अनिल ने घर छोड़ दिया है, वहीं दूसरी तरफ सरिता के एक रहस्यमयी लिफाफे ने अनुपमा के होश उड़ा दिए हैं. जानिए आज के एपिसोड में क्या-क्या खास हुआ.

Zoom

अनुपमा में नया हंगामा (फोटो साभार-youtube grabe)

नई दिल्ली: टीवी सीरियल अनुपमा में इस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में एक तरफ गणेश चतुर्थी का सेलिब्रेशन चल रहा है, तो दूसरी तरफ बिजनेस और फैमिली ड्रामा चरम पर है. आने वाले एपिसोड में एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. सरिता और अनीता शाह हाउस में अनुपमा से मिलने आती हैं और उससे एक प्रॉमिस मानती हैं. इसके बाद सरिता अनुपमा को एक लिफाफा देती है.

लिफाफा देखकर पारितोष डर जाता है कि कहीं यह कोई भारी बिल तो नहीं है. लेकिन जैसे ही अनुपमा उस पेपर को पढ़ती है, उसके होश उड़ जाते हैं.

शाह हाउस में गणेश जी का वेलकम

शो की शुरुआत में अनुपमा दिग्विजय को पैरेंट्स और बच्चों के रिश्ते का इंपोर्टेंस समझाती है. दिग्विजय बताता है कि रणविजय उससे बहुत नफरत करता है. इस पर अनुपमा उसे भरोसा दिलाती है कि गणेश चतुर्थी पर शायद दोनों का पैचअप हो जाए. इसके बाद शाह हाउस में गणेश जी का वेलकम होता है. वहीं अनिल और गौतम के बीच अकाउंट्स को लेकर जोरदार बहस छिड़ जाती है. गौतम अनिल की इंसल्ट करते हुए कहता है कि प्रेम और राही के आने के बाद अब उसकी कंपनी में कोई वैल्यू नहीं बची है.

वसुंधरा का फैसला और अनिल का बड़ा कदम

बहस के बीच वसुंधरा एंट्री लेती है. वह अनिल का सपोर्ट करने के बजाय गौतम की साइड लेती है. वसुंधरा अनिल को अनप्रोफेशनल और गैरजिम्मेदार बोल देती है. वह साफ कहती है कि बिजनेस संभालने के लिए गौतम ज्यादा जरूरी है. वसुंधरा की यह बात सुनकर अनिल अंदर से टूट जाता है. वह फैसला करता है कि अब वह इस घर में नहीं रहेगा. गौतम उसे रोकने का नाटक करता है, लेकिन अनिल गुस्से में घर छोड़कर चला जाता है.

बिजनेस इनवेस्टर का सस्पेंस

दूसरी तरफ अनुपमा राही और प्रेम से नए इनवेस्टर के बारे में पूछती है. राही बताती है कि वसुंधरा किससे मिलाने वाली है, यह अभी सस्पेंस है. इसके बाद सब भगवान के सामने अपनी विश रखते हैं. ईशानी और परी भी अपने नए स्टूडियो के लिए प्रेयर करती हैं. लेकिन तभी ईशानी परी के साथ काम करने से मना कर देती है. परितोष परी को समझाता है कि वह वसुंधरा के अगेंस्ट न जाए. हालांकि अनुपमा और किंजल परी का पूरा सपोर्ट करती हैं और उसे अपने ड्रीम्स पूरे करने के लिए मोटिवेट करती हैं.

मोदक में छिपा सीक्रेट मैसेज

एपिसोड के एंड में अनुपमा सभी के लिए स्पेशल मोदक लेकर आती है. वह बताती है कि इन मोदक में एक खास मैसेज छिपा हुआ है. यह सुनते ही शाह फैमिली मैसेज ढूंढने के लिए काफी एक्साइटेड हो जाती है. अब देखना होगा कि सरिता के लिफाफे में ऐसा क्या लिखा है जिसने अनुपमा को हैरान कर दिया है.



Source link