भोपाल वालों के लिए जरूरी खबर! आज इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, टाइमिंग भी देख लें

भोपाल वालों के लिए जरूरी खबर! आज इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, टाइमिंग भी देख लें


रिपोर्ट- शिवकांत आचार्य, भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बिजली कटौती का दौर जारी है. राजधानी के रहवासी और व्यवसायिक क्षेत्रों में आज (21 सितंबर 2026, दिन सोमवार) 4 से 6 घंटे तक कटौती की जाएगी. बिजली कंपनी मेंटेनेंस कार्यों के चलते कटौती कर रही है. भोपाल के कई इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी. सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक अशोका गार्डन, अशोक विहार, अशोक सम्राट, दशहरा मैदान, अंत्योदय नगर, दुर्गा मंदिर, नगर निगम कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी. सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक हथाईखेड़ा व आनंद नगर क्षेत्र, सिद्धार्थ लेक सिटी कॉलोनी, हथाईखेड़ा, हथाईखेड़ा मरघट, ऋषिपुरम, आईवीआरआई कॉलोनी, हथाईखेड़ा चर्च, कॉरपोरेट कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी, प्रेस कॉलोनी और इसके आसपास के इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी.

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक भोपाल की सीआई कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, स्लॉटर हाउस, गल्ला मंडी, हम्माल कॉलोनी, जोगीपुरा, नीम रोड और आसपास में लाइट नहीं आएगी. वहीं इसी समय पर जोगीपुरा, अहीर मोहल्ला, महावीरपुरा, मटामोहल्ला, कोलीपुरा, बढ़ईपुरा, बाल्मीकि मोहल्ला, श्रमदान रोड, पटरा धोबी घाट, रस्सीपुरा, प्रियदर्शिनी प्लाजा, गुरुकुलम, नीरज नगर, कृष्णा कॉलोनी, नरेंद्र नगर, शिव्बावाला क्षेत्र और इसके नजदीकी इलाके भी बिजली कटौती से प्रभावित रहेंगे.

बिजली कंपनी की अपील
बिजली कंपनी ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे पेयजल आपूर्ति दुरुस्त रखें. पानी की टंकी भर लें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की चार्जिंग जैसे जरूरी काम समय रहते निपटा लें ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.



Source link