What is Iran CODE-100: Iran-US News| क्या है ईरान का CODE-100 नाम सुनते ही बदहवास हुए ट्रंप नेतन्याहू की भी बढ़ी धुकधुकी

What is Iran CODE-100: Iran-US News| क्या है ईरान का CODE-100 नाम सुनते ही बदहवास हुए ट्रंप नेतन्याहू की भी बढ़ी धुकधुकी


Last Updated:

What is CODE-100 Highest Alert: ईरान-अमेरिका की लड़ाई का एक और मोर्चा सऊदी अरब-हूतियों के तौर पर खुल चुका है. इस बीच ईरान की ओर से वो ‘CODE-100’ अलर्ट जारी किया गया है, जिसने डोनाल्ड ट्रंप की नींद उड़ा दी और उन्हें वीकेंड छोड़कर बीच में व्हाइट हाउस लौटना पड़ गया. चलिए जानते हैं कि ‘CODE-100’ का जिन्न क्यों अमेरिका से इजरायल तक को हिला रहा है.

Zoom

ईरान ने जारी किया अलर्ट, घबराए अमेरिका-इजरायल.

Iran-US War News: हाल के घंटों में मध्य पूर्व में तनाव अचानक बढ़ गया है. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार ईरान ने अपनी सशस्त्र सेनाओं के लिए ‘CODE-100’ नामक उच्चतम अलर्ट स्तर जारी कर दिया है. इसमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स  नियमित सेना और सुरक्षा बल शामिल हैं. यह अलर्ट पिछले एक घंटे में सक्रिय किया गया बताया जा रहा है. ‘CODE-100’ ईरान की सैन्य तैयारियों का सबसे ऊंचा स्तर माना जाता है. यही वजह है कि डोनाल्ड ट्रंप को इसका नाम सुनते ही एक्टिव हो जाना पड़ा.

विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान का ‘कोड 100’ जारी करना क्षेत्र में तनाव की गंभीरता को दर्शाता है. हालांकि अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि ये कदम व्यापक सैन्य संघर्ष की शुरुआत का संकेत हैं. ट्रंप का अचानक व्हाइट हाउस लौटना और अन्य नेताओं का यात्रा कार्यक्रम बदलना बताता है कि अमेरिका और उसके सहयोगी किसी संभावित बड़े घटनाक्रम को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं. मध्य पूर्व में पहले से ही कई मोर्चों पर तनाव बना हुआ है.

क्या है ‘CODE-100’ अलर्ट?

  1. आपको बता दें कि ये कोई आम अलर्ट नहीं है, जब ‘CODE-100’ कोड लागू होता है तो सभी सशस्त्र इकाइयां पूरी तरह सतर्क हो जाती हैं. IRGC भी पूरी तरह से तैयार हो जाती हैं.
  2. सैनिकों को युद्ध जैसी स्थिति के लिए तैयार रखा जाता है, संचार व्यवस्था तेज कर दी जाती है और संभावित हमले या जवाबी कार्रवाई के लिए तुरंत प्रतिक्रिया देने की तैयारी की जाती है.
  3. सरल शब्दों में यह संकेत है कि ईरान किसी बड़े खतरे या संघर्ष की आशंका देख रहा है और अपनी सेनाओं को उच्चतम सतर्कता पर रख रहा है. इस खबर के तुरंत बाद क्षेत्र में हलचल मच गई.
  4. ईरान का यह अलर्ट और अमेरिका-इजरायल की त्वरित प्रतिक्रियाएं क्षेत्र को और अधिक अस्थिर बना सकती हैं. आने वाले घंटे तय करेंगे कि तनाव और बढ़ता है या कूटनीतिक प्रयास इसे नियंत्रित रखते हैं. फिलहाल पूरा क्षेत्र सतर्क नजर आ रहा है.

ट्रंप-नेतन्याहू दोनों हिले 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैम्प डेविड में अपना वीकेंड वेकेशन छोटा कर दिया और रात को ही व्हाइट हाउस लौट आए. उन्होंने इसके पीछे संभावित बड़े तनाव का हवाला दिया. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी अपनी अमेरिका यात्रा बीच में ही छोड़कर इजरायल लौटने का फैसला किया. अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ समेत अन्य अधिकारियों ने भी अपनी यात्रा योजनाएं बदलीं. अमेरिका ने मध्य पूर्व स्थित अपने सभी दूतावासों के जरिए सुरक्षा अलर्ट जारी किए हैं. अमेरिकियों को अचानक बढ़ते तनाव, उड़ान रद्द होने, हवाई क्षेत्र बंद होने और अन्य व्यवधानों की आशंका के बारे में चेतावनी दी गई है. ये घटनाक्रम सऊदी अरब के रियाद के आसपास हालिया हूती हमलों और सऊदी दावे के बीच हो रहे हैं, जिसमें राजधानी की ओर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल को रोक लिया गया बताया गया है.



Source link