Weak और Week में नहीं समझ आता कहां करें कौन सा इंस्तेमाल? आज दूर हो जाएगी कंफ्यूजन

Weak और Week में नहीं समझ आता कहां करें कौन सा इंस्तेमाल? आज दूर हो जाएगी कंफ्यूजन


Difference Between Weak and Week: अक्सर हमारे साथ ऐसा होता है कि जब हम इंग्लिश में कुछ लिख रहे होते हैं, तो कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना पड़ता है, जो बोलने में एक जैसे ही लगते है और उनकी स्पेलिंग में भी नाममात्र सा अंतर होता है. इसकी जरा से के अंतर की वजह से हम उन दोनों शब्दों में कंफ्यूज हो जाते हैं और कई बार गलत शब्द का इस्तेमाल कर लेते हैं, जिसके वाक्य का पूरा अर्थ ही बदल जाता है.

ऐसे ही दो शब्द हैं Weak और Week. दोनों को बोलने पर आवाज लगभग एक जैसी सुनाई देती है, इसलिए लिखते समय अक्सर हम इनमें गलती कर बैठते हैं. लेकिन अगर इन दोनों ही शब्दों के मतलब को आसान तरीके से समझ लिया जाए, तो फिर इन दोनों को लेकर आपको कभी कोई कंफ्यूजन नहीं होगी.

सबसे पहले समझें Weak का मतलब

दरअसल, इस Weak का मतलब होता है कमजोर, ताकत की कमी वाला या किसी काम में अच्छा न होना. इसका इस्तेमाल किसी व्यक्ति की शारीरिक ताकत, किसी चीज की मजबूती, किसी तर्क या किसी व्यक्ति की क्षमता के बारे में बात करते समय किया जा सकता है. Cambridge Dictionary के अनुसार, Weak का इस्तेमाल ऐसी चीज या व्यक्ति के लिए भी होता है जिसमें पर्याप्त ताकत या क्षमता नहीं है.

उदाहरण के लिए अगर आप बीमार होने के बाद कमजोर महसूस कर रहे हैं, तो आप कह सकते हैं, “I feel weak.” इसी तरह अगर किसी चीज की पकड़ या मजबूती कम है, तब भी Weak का इस्तेमाल किया जाता है.

उदाहरण:

He is too weak to lift the box. इसका मतलब है कि वह बॉक्स उठाने के लिए बहुत कमजोर है.

This is a weak argument. यहां Weak का मतलब शारीरिक कमजोरी नहीं है, बल्कि ऐसा तर्क है जिसमें पर्याप्त दम या मजबूत आधार नहीं है.

अब समझें इस Week का क्या है मतलब

अब बात करते हैं इस Week की. इसका मतलब होता है सप्ताह या सात दिनों की अवधि. यानी जब भी आपको सात दिनों के समय की बात करनी हो, वहां Week का इस्तेमाल किया जाएगा. Cambridge Dictionary भी Week को सात दिनों की अवधि के रूप में बताता है.

उदाहरण

I will meet you next week. इस वाक्य का मतलब है – मैं तुमसे अगले सप्ताह मिलूंगा.

इसी तरह अगर आपको कहना है कि कोई काम पिछले सप्ताह हुआ था, तो आप कहेंगे – It happened last week. यहां Week का संबंध समय से है.



Source link