Shafali Verma century: शेफाली वर्मा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, 49 गेंद में जड़ा टी20 करियर का पहला शतक

Shafali Verma century: शेफाली वर्मा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, 49 गेंद में जड़ा टी20 करियर का पहला शतक


होमखेलक्रिकेट

शेफाली ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, 49 गेंद में जड़ा टी20 करियर का पहला शतक

Last Updated:

भारतीय महिला टीम की ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने एशियन गेम्स में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धूम मचा दी. बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में शेफाली ने 49 गेंद में अपना शतक पूरा किया. एशियन गेम्स और उनके टी20 करियर का ये पहला शतक है. अपनी इस नाबाद शतकीय पारी में शेफाली ने कुल 9 छक्के उड़ाए, जिससे टीम इंडिया ने 195 रन का स्कोर खड़ा किया.

Zoom

शेफाली वर्मा ने जड़ा शतक

नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने नाबाद शतकीय पारी खेली. बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में शेफाली ने 49 गेंदों में 100 रन बनाए. टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में टीम इंडिया के लिए शेफाली का यह पहला शतक है.

अपनी इस शतकीय पारी में शेफाली ने 9 छक्के और 3 चौके जड़े. शेफाली की इस दमदार पारी की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए.

छक्के जड़ने के मामले में शेफाली ने मंधाना को छोड़ा पीछे

बांग्लादेश के खिलाफ इस शतकीय पारी के साथ ही शेफाली वर्मा ने स्मृति मंधाना का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. शेफाली अब टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. टी20 में अब उनके नाम 104 छक्के दर्ज हो चुके हैं. उन्होंने अपने 118वें मैच में यह मुकाम हासिल किया.

वहीं, स्मृति मंधाना के नाम 178 मैचों में 100 छक्के हैं. इस सूची में अनुभवी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर तीसरे स्थान पर हैं; हरमनप्रीत के नाम 209 मैचों में 92 छक्के दर्ज हैं. इस तरह शेफाली और मंधाना केवल दो ऐसी भारतीय महिला बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 या उससे अधिक छक्के लगाए हैं.

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने जीता था टॉस

मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. शेफाली वर्मा (49 गेंदों में नाबाद 100 रन) और उपकप्तान स्मृति मंधाना (19 गेंदों में 37 रन) ने पहले विकेट के लिए महज 6 ओवरों में 72 रन जोड़कर टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाई.

इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी मध्यक्रम में अहम योगदान देते हुए 33 गेंदों में 40 रन बनाए. बांग्लादेश की ओर से संजीदा अख्तर मेघला सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 25 रन देकर एक विकेट हासिल किया. इस तरह बांग्लादेशी टीम को एक मजबूत लक्ष्य मिला. वहीं, इस सेमीफाइनल में जो भी टीमें जीत हासिल करेगी उसका फाइनल में श्रीलंका से सामना होगा.



Source link