RPSC SI Exam: Candidates described the paper as quite tough and in-depth, noting that memorizing so many facts and data was difficult.

RPSC SI Exam: Candidates described the paper as quite tough and in-depth, noting that memorizing so many facts and data was difficult.


Last Updated:

RPSC SI Exam 2026: RPSC SI परीक्षा को लेकर परीक्षा देकर बाहर आए अभ्यर्थियों ने पेपर के स्तर पर अपनी प्रतिक्रिया दी. अभ्यर्थियों के मुताबिक पेपर काफी टफ और डीप था. उनका कहना था कि परीक्षा में कई ऐसे फैक्ट और डेटा आधारित सवाल पूछे गए, जिन्हें याद रखना मुश्किल था. अभ्यर्थियों की प्रतिक्रियाओं से परीक्षा के कठिनाई स्तर को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. पेपर में पूछे गए सवालों को लेकर अभ्यर्थी अपने अनुभव साझा कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

कोटा। पेपर लीक के चलते फिर से आयोजित हुआ RPSC SI Re- Exam आज कोटा में 58 परीक्षा केंद्रों पर हुआ. पहली पारी में कोटा में कुल नामांकित 16448 अभ्यर्थियों में से 71.4 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि दूसरी पारी में उपस्थिति पहली पारी से भी कम 70.8 प्रतिशत रही. कोटा में पहली पारी में 4698 परीक्षार्थी जबकि दूसरी पारी में 4787 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं परीक्षा के पेपर को लेकर अधिकतर ने पेपर का स्तर कठिन तो कुछ ने सामान्य बताया. कोटा में एसआई परीक्षा संपन्न होने के बाद Local 18 ने पेपर के स्तर को लेकर बात की तो अभ्यर्थियों ने बताया कि इस बार पेपर काफी लेंथी और डीप था. खासकर दूसरे पेपर में कई सवाल ऐसे थे, जिन्हें हल करने में काफी समय लगा.

सवाई माधोपुर से परीक्षा देने पहुंचे पृथ्वीराज ने बताया कि मैथ्स और रीजनिंग ज्यादा हार्ड नहीं थी, लेकिन पेपर काफी लेंथी था. उन्होंने बताया कि वह पहले भी तीन बार परीक्षा दे चुके हैं. एक बार 2021 वाला एग्जाम भी दिया था, जो बाद में रद्द हो गया था.

इतना सारा सिलेबस कवर करना मुश्किल
अभ्यर्थी आशीष कुमार ने कहा कि पेपर का पैटर्न RPSC ने काफी टफ कर रखा है. जिस बच्चे ने पढ़ाई की है, उसके लिए भी पेपर करना आसान नहीं था. उन्होंने कहा कि दो-तीन साल से पेपर का ट्रेंड बदला है और सवाल काफी अनप्रेडिक्टेबल पूछे जा रहे हैं. उनके अनुसार इतने सारे फैक्ट और डेटा याद करना और इतना सारा सिलेबस कवर करना मुश्किल है.

पेपर को काफी डीपली करके दिया
जयपुर से परीक्षा देने आए बहादुर गुर्जर ने बताया कि पहला पेपर थोड़ा इजी था, लेकिन दूसरा पेपर बहुत तगड़ा था. करंट अफेयर्स, योजनाओं समेत कई टॉपिक से अच्छे और लेवल के सवाल पूछे गए. उन्होंने बताया कि वह दो बार SI और एक-दो बार RAS का एग्जाम भी दे चुके हैं. सुरेंद्र ने कहा कि एग्जाम बहुत टफ था. पहले पेपर के मुकाबले इस बार लेवल ज्यादा हार्ड रहा. उनके अनुसार इस बार पेपर को काफी डीपली करके दिया गया.

छोटूलाल ने बताया कि फर्स्ट पेपर ठीक था, लेकिन दूसरा पेपर बहुत ज्यादा हार्ड था. उन्होंने कहा कि पेपर में इंटरनेशनल लेवल के क्वेश्चन भी देखने को मिले. वहीं बूंदी से आए छोटूलाल मीणा ने कहा कि पिछली बार 2025 में हुए पेपर के मुकाबले इस बार पेपर ज्यादा डीप था. उनके अनुसार पहला पेपर ठीक था, लेकिन दूसरा पेपर RAS लेवल का लगा. अशोक कुमार ने कहा कि पेपर का लेंथी लेवल काफी ज्यादा था. प्रत्येक क्वेश्चन मल्टीपल ऑप्शन के साथ था. उन्होंने बताया कि राजस्थान आर्थिक समीक्षा से सवाल नहीं के बराबर दिखे, जबकि इंडियन इकोनॉमिक्स से डेटा आधारित सवाल काफी थे. उन्होंने यह भी कहा कि 2025 की पिछली वैकेंसी के फर्स्ट पेपर यानी हिंदी के पेपर की तुलना में इस बार का पेपर काफी ज्यादा टफ था. अशोक कुमार ने बताया कि वह 2016 से परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं.

सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहे, हाथ से राखी और कलावा भी उतरवाया
परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह की प्रतिबंधित वस्तु को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई. अभ्यर्थियों के हाथों में बंधी राखियां भी कटवाई गईं. जींस पहनकर पहुंचे अभ्यर्थियों को सादा पैंट या पजामा पहनकर आने के लिए कहा गया. जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया. केंद्र पर अभ्यर्थियों की वीडियोग्राफी की गई. इसके साथ ही बायोमेट्रिक और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की गई. सभी जांच पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया.



Source link