नई दिल्ली (NTA Duplicate Scorecard). स्टूडेंट लाइफ में एग्जाम पास करने के बाद मिलने वाला रिजल्ट/स्कोरकार्ड जीवन के सबसे कीमती डॉक्यूमेंट्स में शामिल रहता है. महीनों की मेहनत, रातों की जगार और परीक्षा हॉल के तनाव के बाद मिलने वाला स्कोरकार्ड भविष्य की नींव रखता है. एडमिशन से लेकर काउंसलिंग और नौकरी तक, हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है. स्कोरकार्ड अचानक खो जाए, चोरी हो जाए या किसी वजह से खराब हो जाए तो दिल की धड़कनें बढ़ना लाजिमी है.
क्या NTA स्कोरकार्ड खो गया है?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने उन स्टूडेंट्स के लिए राहत भरी सुविधा शुरू की है जिनके परीक्षा परिणाम या स्कोरकार्ड खो गए हैं, चोरी हो गए हैं, पानी से भीगकर खराब हो गए हैं या नष्ट हो गए हैं. अब मायूस होने की जरूरत नहीं है क्योंकि NTA के नियमों के अनुसार, आप इसके लिए दोबारा आवेदन कर सकते हैं. बस आपको सही प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए. इससे आप बिना किसी परेशानी के अपना स्कोरकार्ड वापस पा सकेंगे. इसके लिए आप नीचे लिखे स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-
स्टेप 1: सबसे पहले चेक करें डिजीलॉकर
अगर आपका स्कोरकार्ड कहीं खो गया है तो सबसे पहले अपना डिजीलॉकर अकाउंट खंगालें. डिजिटल भारत में लगभग सभी जरूरी दस्तावेज डिजीलॉकर पर सेव रहते हैं. अगर NTA स्कोरकार्ड वहां उपलब्ध है तो आप उसे सीधे डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए अलग से कोई कागजी फॉर्म भरने या आवेदन करने की कोई जरूरत नहीं है. यह सबसे तेज और आसान तरीका है.
स्टेप 2: भरें एनेक्स्चर-1 (Annexure-1) फॉर्म
अगर लाख कोशिशों के बाद भी स्कोरकार्ड डिजीलॉकर पर नहीं मिलता है तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. इसके बाद का अगला कदम है कि आप NTA की ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं. वहां 17.09.2026 के नोटिफिकेशन में दिया गया ‘एनेक्स्चर-1’ (Annexure-1) फॉर्म डाउनलोड करें. इस फॉर्म में पूछी गईं सभी जरूरी जानकारियां बिल्कुल सही-सही और सावधानी के साथ भर लें.
स्टेप 3: ईमेल या पोस्ट के जरिए भेजें आवेदन
रिकॉर्ड्स के वेरिफिकेशन के बाद मिलेगा नया स्कोरकार्ड
अपने सभी डॉक्यूमेंट्स को सही तरीके से भेजने के बाद NTA की टीम आपके पुराने रिकॉर्ड्स का बारीकी से वेरिफिकेशन करेगी. जैसे ही आपकी तरफ से दी गई जानकारी और रिकॉर्ड्स सही पाए जाते हैं NTA निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपका डुप्लीकेट स्कोरकार्ड जारी कर देगा. इससे जुड़ी अधिक जानकारी या अपडेट्स के लिए हमेशा NTA की ऑफिशियल वेबसाइट https://nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं.