Market Outlook : गिरेगा या रॉकेट बनेगा शेयर बाजार? अगले हफ्ते ये 4 ट्रिगर तय करेंगे मार्केट की चाल

Market Outlook : गिरेगा या रॉकेट बनेगा शेयर बाजार? अगले हफ्ते ये 4 ट्रिगर तय करेंगे मार्केट की चाल


Last Updated:

Share Market Outlook : पिछले हफ्ता भारतीय शेयर बाजार के लिए ठीक नहीं रहा था और सेंसेक्‍स और निफ्टी कमजोरी के साथ बंद हुए. कच्‍चे तेल की कीमतों में इजाफे और पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की वजह से निवेशक सतर्क नजर आए.

Zoom

शेयर बाजार में आने वाले हफ्ते में भी काफी हलचल रहने की उम्‍मीद है.

नई दिल्‍ली. भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी महत्वपूर्ण होगा. अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल की कीमत, अमेरिकी टैरिफ, बॉन्ड यील्ड और घरेलू आर्थिक आंकड़े बाजार की चाल निर्धारित करेंगे. मध्यपूर्व में अमेरिका-ईरान तनाव पर आने वाले समय में निवेशकों की निगाहें रहेंगी. इसमें आने वाले किसी भी अपडेट का सीधे बाजार पर असर हो सकता है.

अमेरिका में टैरिफ से जुड़े घटनाक्रम पर भी निवेशकों का फोकस रहेगा. अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला एक बिल मंजूर किया है. इस बिल से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उन देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिल जाएगा जो रूस से तेल और गैस खरीदते हैं. इस कदम का असर भारत और चीन जैसे बड़े आयातकों पर पड़ सकता है और इससे ग्लोबल ट्रेड और एनर्जी सप्लाई पर भी असर पड़ सकता है.

कच्‍चे तेल पर सबकी नजर

कच्चे तेल की कीमतें बाजार में उतार-चढ़ाव की एक और बड़ी वजह बनी रह सकती हैं. विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश पर भी करीबी नजर रहेगी. 18 सितंबर को एफआईआई कैश मार्केट में नेट खरीदार रहे. उन्होंने 599.54 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की. घरेलू संस्थागत निवेशक भी नेट खरीदार रहे और उन्होंने 1,019.69 करोड़ रुपए की शुद्ध निवेश किया.

रुपया भी डालेगा असर

रुपए और डॉलर की चाल से इक्विटी मार्केट में उतार-चढ़ाव और बढ़ सकता है. इसके अलावा, पीएमआई और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेटा जैसे मासिक घरेलू डेटा भी अगले हफ्ते जारी होंगे, जिनका असर बाजार पर दिख सकता है.



Source link