Hi-tech Nursery | Hi-tech Nursery Azamgarh | अब ना खराब बीज का टेंशन, ना मौसम की मार… किसान बेफिक्र होकर करें खेती, 1 रुपए वाला ये गजब का जुगाड़

Hi-tech Nursery | Hi-tech Nursery Azamgarh | अब ना खराब बीज का टेंशन, ना मौसम की मार… किसान बेफिक्र होकर करें खेती, 1 रुपए वाला ये गजब का जुगाड़


होमताजा खबरकृषि

ना खराब बीज का टेंशन, ना मौसम की मार… अब किसान बेफिक्र होकर करें खेती

Last Updated:

Azamgarh News: अक्सर महंगे बीज के खराब होने या मौसम की मार से किसानों की फसल को बर्बाद हो जाती है. अब उद्यान विभाग की ओर से पहली हाईटेक नर्सरी का निर्माण किया जाएगा, जहां से किसानों को गुणवत्ता युक्त विभिन्न प्रकार के फसलों, पौधों और सब्जियों के शोधित बीज एवं गुणवत्ता युक्त बीज मिल सकेंगे.

आजमगढ़: जिले में अब किसानों को नई सुविधा मिलने जा रही है. पहली बार एक ऐसी हाईटेक नर्सरी का निर्माण होने जा रहा है, जिससे किसानों को इसका सीधा फायदा मिल सकेगा. दरअसल आजमगढ़ जनपद में उद्यान विभाग की ओर से पहली हाईटेक नर्सरी का निर्माण किया जाएगा, जहां से किसानों को गुणवत्ता युक्त विभिन्न प्रकार के फसलों, पौधों और सब्जियों के शोधित बीज एवं गुणवत्ता युक्त बीज मिल सकेंगे.

आजमगढ़ के हजारों ऐसे किसान जो मुख्य रूप से सब्जी की खेती करते हैं, ऐसे किसानों को अब सब्जियों के महंगे बीज के खराब होने या मौसम की मार से बर्बाद होने की चिंता खत्म हो जाएगी. आजमगढ़ जनपद के विकासखंड लालगंज स्थित राजकीय पौधे शाला सिकोरा में करीब 1 करोड़ 9 लाख रुपए की लागत से एक आधुनिक हाईटेक नर्सरी बनने जा रही है. शासन की तरफ से इस परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही विभाग की ओर से इसके लिए कार्य भी शुरू किया जाएगा.

किसान झेल रहे भारी नुकसान
बता दें कि आजमगढ़ में किसान बड़े पैमाने पर विभिन्न प्रकार की सब्जियों की खेती करते हैं, जिसमें हरी मिर्च, टमाटर, पत्ता गोभी, फूल गोभी, ब्रोकली और खीरे जैसी फैसले शामिल है. इन सब्जियों की हाइब्रिड बीज बहुत महंगे मिलते हैं. जब किसान अपने खेतों में या फॉर्म में खुद इसकी नर्सरी तैयार करते हैं तो अक्सर मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण बीमारी और किट के हमले से यह बीज अंकुरित नहीं हो पाते हैं. कई बार पूरी की पूरी फसल खराब हो जाती है, जिससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है.

इस समस्या को खत्म करने के लिए इस हाईटेक नर्सरी की शुरुआत की जा रही है. इस विषय पर जानकारी देते हुए उपनिदेशक उद्यान जयकरण सिंह ने बताया कि इस हाईटेक नर्सरी से किसानों को बेहद कम लागत पर शोधित और गुणवत्ता युक्त बीज उपलब्ध कराए जाएंगे. इस हाई टेक्नोलॉजी की सबसे बड़ी खासियत है कि किसानों को नाम मात्र खर्चे पर उच्च गुणवत्ता वाले पौधे मिलेंगे.

किसानों को मिलेंगे डेढ़ से दो रुपए प्रति पौधे
उन्होंने कहा कि यदि किसान अपनी पसंद या इच्छा अनुसार किसी भी कंपनी का बीज लगाकर विभाग को उपलब्ध कराते हैं, तो नर्सरी की ओर से मात्र एक रुपए प्रति पौधे की दर से उन्नत पौधे तैयार करके उन्हें उपलब्ध कराए जाएंगे. वहीं जिन पौधों को प्रशासन स्वयं बीज खरीद कर तैयार करेगा, वह किसानों को डेढ़ से दो रुपए प्रति पौधे के हिसाब से दिए जाएंगे.

किसानों की होगी बंपर पैदावार
उन्होंने बताया कि इस हाईटेक नर्सरी में तैयार होने वाले पौधे की 100% सर्वाइवल्टी रेट होगा, जिससे किसानों को बंपर पैदावार मिल सकेगी. इस नर्सरी में तैयार होने वाले पौधे पूरी तरह से रोग मुक्त किट, मुक्त वायरस फ्री और किसी भी प्रकार के विकृति से मुक्त होंगे, जिससे किसानों को इसका सीधा फायदा मिलेगा और फसल की जमाव गुणवत्ता युक्त और बेहतर हो सकेगी. व्यावसायिक रूप से खेती करने वाले किसानों के लिए यह जबरदस्त फायदेमंद हो सकेगा.



Source link