Anupamaa Spoiler Alert: गणेश उत्सव पर हुआ हंगामा, चंदा मांगने पहुंचे लड़कों की अनुपमा ने लगाई क्लास

Anupamaa Spoiler Alert: गणेश उत्सव पर हुआ हंगामा, चंदा मांगने पहुंचे लड़कों की अनुपमा ने लगाई क्लास


Last Updated:

Anupamaa Spoiler Alert:अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में शाह हाउस में गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. जबरन चंदा मांगने आए लड़कों को अनुपमा ने सबक सिखाया. वहीं अंश और प्रेरणा के बीच बच्चे को लेकर तकरार देखने को मिली. पढ़ें अपडेट.

Zoom

अनुपमा (youtube grabe)

नई दिल्ली: अनुपमा के आने वाले एपिसोड में फैंस को ढेर सारा इमोशनल ड्रामा और नया ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. एक तरफ जहां शाह परिवार गणेश उत्सव की तैयारियों में जुटा है, वहीं दूसरी तरफ रिश्तो की उलझनें और बिजनेस का सस्पेंस कहानी को मजेदार बना रहा है.

अनुपमा भगवान गणेश की मूर्ति बनाकर तैयार करती है और पूरा शाह परिवार उसकी काफी तारीफ करता है.

 अनुपमा ने सिखाया सबक

गणेश उत्सव की तैयारियों के बीच सोसाइटी के कुछ लड़के शाह हाउस में चंदा मांगने पहुंचते हैं. वे जबरन 51 हजार या 21 हजार रुपये देने की जिद्द करते हैं. हंसमुख जी अपनी खुशी से 1100 रुपये चंदे के रूप में देते हैं, लेकिन लड़के इस रकम को लेने से मना कर देते हैं. लड़कों का यह व्यवहार देखकर अनुपमा उन्हें सबक सिखाने का फैसला करती है. वो उनके सामने शर्त रखती है कि अगर वे गणेश चतुर्थी से जुड़े तीन आसान सवालों के जवाब नहीं दे पाए, तो उन्हें शांति से 1100 रुपये लेकर जाना होगा. लड़के सवालों के जवाब देने में पूरी तरह फेल हो जाते हैं. इसके बाद अनुपमा उन्हें लोकमान्य तिलक द्वारा गणेश उत्सव शुरू करने का मकसद समझाती है और ईमानदारी से चंदा लेने की सीख देती है.

अंश और प्रेरणा के बीच बच्चे को लेकर अनबन

दूसरी तरफ अंश और प्रेरणा के बीच भी बच्चों की जिम्मेदारी को लेकर बात होती है. प्रेरणा अपने दिल में दबी असुरक्षा जाहिर करती है और पूछती है कि क्या अंश उससे प्यार करता है. अंश उसे भरोसा दिलाता है कि प्रांशी और उसकी आने वाली संतान दोनों की जिंदगी में अपनी अलग जगह होगी. लेकिन प्रेरणा उससे अपना खुद का बच्चा चाहती है, जिसे सुनकर अंश पूरी तरह हैरान रह जाता है.

  अनुज की यादें

इधर राही और प्रेम अपने कैफे को बड़ा ब्रांड बनाने के लिए वसुंधरा से चर्चा करते हैं. वसुंधरा उन्हें एक बहुत बड़े और एक्सपर्ट बिजनेसमैन से मिलाने का वादा करती है, जिसका नाम गौतम भी एक सफल बिजनेसमैन के तौर पर लेता है. अनुपमा गणेशोत्सव की तैयारियों के बीच अनुज को याद करके काफी इमोशनल हो जाती है. तभी राही आकर अनुपमा और दिग्विजय से कैफे में मिलने वाले नए इन्वेस्टर के बारे में बात करती है. दिग्विजय अपने बेटे रणविजय की हरकतों से दुखी है, जिसे अनुपमा संभालने की कोशिश करती है. आने वाले एपिसोड में बाप्पा का स्वागत होगा और एक नया मोड़ देखने को मिलेगा.



Source link