Last Updated:
21 September ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: सिंह राशि के जातकों के लिए 21 सितंबर 2026 का दिन सकारात्मक रहेगा, जिसमें नौकरी में सफलता, व्यापार में रुके सौदों में तेजी और मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत हैं. ग्रहों की स्थिति के कारण करियर, शिक्षा, व्यापार और पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.
Aaj Ka Singh Rashifal 21 September 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार 21 सितंबर 2026 सोमवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए सकारात्मक रहने वाला है. आज कन्या लग्न की पत्रिका बन रही है और धनु राशि का प्रभाव रहेगा. लग्न में बुध के साथ उच्च का सूर्य विराजमान है. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और दशमी तिथि का प्रभाव रहेगा. ग्रहों की स्थिति के कारण विशेष रूप से व्यापार और व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं. नौकरी, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.
करियर और शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलने से महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे हो सकते हैं. लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी और मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान भी बढ़ सकता है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा. पढ़ाई के दौरान एकाग्रता बनाए रखें. मेहनत और सही दिशा में प्रयास करने से लक्ष्य के करीब पहुंच सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
गुरु की स्थिति व्यापार के लिए लाभ के संकेत दे रही है. पुराने ग्राहकों से संबंध फिर मजबूत हो सकते हैं और पहले से चल रहे कारोबार में फायदा मिलने की संभावना है. रुके हुए सौदों में गति आ सकती है. धन की आवक भी सामान्य से बेहतर रह सकती है. हालांकि, आज कोई नया बड़ा व्यवसाय शुरू करने या जल्दबाजी में नया सौदा करने से बचना बेहतर रहेगा. पुराने सौदों, ग्राहकों और निवेश से जुड़े मामलों पर अधिक ध्यान देना लाभकारी हो सकता है. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य की बात करें तो चौथे स्थान का चंद्रमा कुछ परेशानी दे सकता है. पेट से जुड़ी समस्या होने की संभावना रहेगी. इसके साथ ही मन में बेचैनी या तनाव महसूस हो सकता है. ऐसे में खान-पान पर विशेष ध्यान देना जरूरी रहेगा. ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और बासी भोजन करने से बचें. हल्का और सात्विक भोजन करना लाभकारी रहेगा.
पारिवारिक संबंध और लव लाइफ
परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा. परिजनों का सहयोग मिलेगा और घर के लोगों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा, जिससे पति-पत्नी के बीच संबंध और मजबूत हो सकते हैं. प्रेम संबंधों में भी अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा. एक-दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा और मन की इच्छाएं पूरी होने के योग बन सकते हैं. बातचीत में प्रेम और सम्मान बनाए रखना आपके रिश्तों के लिए अच्छा रहेगा.
आज के शुभ अंक और उपाय
ज्योतिषी डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए आज 4 अंक शुभ माना जा रहा है. इसके अलावा 3, 5, 7 और 9 अंक भी लाभकारी रहेंगे. आज हनुमान मंदिर में ध्वजा चढ़ाना एवं गुड़ और चने का दान करना शुभ फलदाई रहेगा.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.