Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि को आज जल्दबाजी पड़ेगी भारी, वाहन चलाते समय रहना सावधान

Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि को आज जल्दबाजी पड़ेगी भारी, वाहन चलाते समय रहना सावधान


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 21 September 2026 : मेष राशि के लिए आज का दिन योजना, अनुशासन और कार्यक्षेत्र में प्रगति के लिए दुर्लभ है. जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि चंद्रमा आज धनु राशि में होने से ज्ञान, धर्म, यात्रा और भविष्य की योजनाओं में रुचि बढ़ेगी. सोमवार का प्रभाव मन और परिवार दोनों पर दिखेगा. तनाव कम करने के लिए प्राणायाम करें. वाहन चलाते समय विशेष रूप से सावधानी बरतें. सीनियर आपके काम की सराहना कर सकते हैं. व्यापार में पुराने संपर्क उपयोगी साबित होंगे.

Aaj Ka Mesh Rashifal 21 September 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों को आज आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. नौकरी और करियर के लिए भी आज का दिन महत्वपूर्ण है. प्यार और रिश्तो में आज संतुलन बनाकर रखें. साथी के साथ बातचीत में विशेष सतर्कता रखें, ताकि किसी भी बात को लेकर अनबन न हो. आज ऋतु शरद है. मास भाद्रपद है. तिथि दशमी है. शुक्ल पक्ष है. नक्षत्र उत्तराषाढ़ा है. योग शोभन है. करण तैतिल है. चंद्रमा आज धनु राशि में और सूर्य कन्या राशि में है. आज सूर्योदय 5:46 मिनट पर और सूर्यास्त 5:56 मिनट पर होगा. शुभ समय अभिजित मुहूर्त 11:26 मिनट से लेकर 12:15 मिनट तक रहेगा. मांगलिक काम के लिए यह मुहूर्त शुभ है. अशुभ समय राहुकाल 7:17 मिनट से लेकर 8:48 मिनट तक रहेगा. इसमें कोई भी नया काम न करें.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज का दिन मेष राशि के लिए योजना, अनुशासन और कार्यक्षेत्र में प्रगति का रहेगा. पुराने काम करने और वरिष्ठों के सहयोग लेने का अवसर मिलेगा. जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. चंद्रमा धनु राशि में होने से ज्ञान, धर्म, यात्रा और भविष्य की योजनाओं में रुचि बढ़ेगी. सूर्य कन्या राशि में होने से नौकरी, स्वास्थ्य और कागजी कार्य और दैनिक व्यवस्था पर ध्यान रखना आवश्यक होगा. सोमवार का प्रभाव मन और परिवार दोनों पर दिखेगा.

घर में न करें ये गलती

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. पेट, पाचन और थकान पर ध्यान दें. समय पर भोजन करें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. तनाव कम करने के लिए प्राणायाम करें. वाहन चलाते समय विशेष रूप से सावधानी बरतें. प्यार और वैवाहिक जीवन में साथी के साथ बातचीत में भावनात्मक संतुलन रखें. पुराने मतभेद शांतिपूर्वक सुलझ सकते हैं. अविवाहित लोगों के लिए किसी परिचित से सकारात्मक समाचार मिल सकता है. परिवार में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी. माता या किसी वरिष्ठ सदस्य से सहयोग मिलेगा. घर में शांति बनाए रखने के लिए क्रूर और कठोर शब्दों से बचें.

मिलेगी नई जिम्मेदारी

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है. सीनियर आपके काम की सराहना कर सकते हैं. व्यापार में पुराने संपर्क उपयोगी रहेंगे. आवेदन, दस्तावेज, सलाह, लेखन और प्रशासनिक कार्यों में प्रगति होगी. धन की स्थिति सामान्य से अच्छी रह सकती है. रुका हुआ भुगतान मिलने के संकेत हैं. फिर भी अनावश्यक खर्च, उधार और बिना जांचे निवेश करने से बचें.

आज के उपाय

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज के लिए शुभ अंक तीन और भाग्य अंक 9 होगा. भाग्य आपके साथ आज 82 प्रतिशत रहेगा. शुभ दिशा पूर्व और उत्तर-पूर्व होगी. शुभ रंग पीला, सफेद और हल्का लाल होगा. भगवान शिव पर जल और कच्चा दूध अर्पित करें. ॐ नमः शिवाय मंत्र का एक बार जप करें. चावल, सफेद वस्तु का दान करें. माता-पिता का आशीर्वाद लें.



Source link