7 घंटे में वाराणसी से कोलकाता, लखनऊ से 10 घंटे में, दिल्ली से 15 घंटे में, यूपी में बनने जा रहा एक और एक्सप्रेसवे

7 घंटे में वाराणसी से कोलकाता, लखनऊ से 10 घंटे में, दिल्ली से 15 घंटे में, यूपी में बनने जा रहा एक और एक्सप्रेसवे


Last Updated:

Varanasi Kolkata Expressway: वाराणसी से कोलकाता तक बनने वाला यह एक्सप्रेसवे बिहार और झारखंड होकर गुजरेगा. इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. वाराणसी के चंदौली से इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत होगी.

Zoom

वाराणसी से कोलकाता जाने के लिए बना रहा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे. (एआई इमेज)

Varanasi Kolkata Expressway: देश के अलग-अलग राज्यों के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे और हाईवे के निर्माण हो रहे हैं. इसी कड़ी में अब 600 किलोमीटर का नया एक्सप्रेसवे तैयार होने जा रहा है, जिससे यूपी, बिहार, झारखंड और बंगाल के बीच कनेक्टिविटी और तेज हो जाएगी. इस एक्सप्रेसवे का नाम है, वाराणसी-कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे. इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है. यह कुल 6 लेन का होगा. इस एक्सप्रेसवे के बनने से वाराणसी से कोलकाता केवल 6 घंटे में पहुंचा जा सकता है. साथ ही लखनऊ और दिल्ली-एनसीआर से भी कोलकाता का सफर आसान हो जाएगा.

कहां तक पहुंचा वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे का काम
बता दें कि यह एक्सप्रेसवे चंदौली जिले के रेवासा गांव से शुरू हो रहा है. इस प्रोजेक्ट के पहले फेज के 27 किलोमीटर लंबे पैकेज-1 में मिट्टी भराई, सड़क निर्माण और पुल बनाने का काम जारी है. यह हिस्सा वाराणसी रिंग रोड से बिहार के कैमूर जिले की दिशा तक विकसित किया जा रहा है. कई जगहों पर पिलर और दूसरी संरचनाएं आकार लेती दिखाई दे रही हैं. इसके अलावा बिहार में इसके पैकेज-7 पर भी तेजी से काम चल रहा है.

किन-किन शहरों से गुजरेगा वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे
वाराणसी कोलकाता एक्सप्रेसवे यूपी के चंदौली जिले के बरहुली/रेवासा क्षेत्र से शुरू होगा. यूपी में इसका करीब 22 किलोमीटर का हिस्सा होगा. इसके बाद वाराणसी रिंग रोड से जुड़ते हुए बिहार में प्रवेश करेगा. बिहार में इस एक्सप्रेसवे का करीब 159 किलोमीटर का हिस्सा गुजरेगा. इस दौरान कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया होते हुए झारखंड में प्रवेस करेगा. झारखंड में एक्सप्रेसवे का लगभग 187 किलोमीटर का हिस्सा होगा. ये हजारीबाग और बोकारो होते हुए पश्चिम बंगाल में एंट्री करेगा. फिर बंगा में पुरुलिया, बांकुला और हुगली होते हुए कोलकाता तक जाएगा. बंगाल में इस एक्सप्रेसवे का 242 किलोमीटर का हिस्सा होगा.

लखनऊ, वाराणसी और दिल्ली से कोलकाता जाने में कितना लगेगा टाइम
अब बात करते हैं कि इस एक्सप्रेसवे के बनने से कहां जाने में कितना टाइम लगेगा.आपको बता दें कि वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे बनने से कई शहरों के सफर में लगने वाला टाइम आधा हो जाएगा. इसके बनने के बाद वाराणसी से कोलकाता महज 6 से 7 घंटे में पहुंच जाएंगे. जबकि अभी पहुंचने में 12 से 14 घंटे का समय लगता है. वहीं लखनऊ से कोलकाता जाने में 10 से 11 घंटा लगेगा. वहीं दिल्ली-एनसीआर से कोलकाता जाने में 15-16 घंटे का टाइम लगेगा.



Source link