‘लगा बाबा खुद सामने हैं’, ‘हनुमान अंश’ 15 बार देख चुकीं नीम करोली बाबा की बेटी, प्रोड्यूसर ने शेयर किया अनुभव

‘लगा बाबा खुद सामने हैं’, ‘हनुमान अंश’ 15 बार देख चुकीं नीम करोली बाबा की बेटी, प्रोड्यूसर ने शेयर किया अनुभव


Last Updated:

काफी समय से हर तरफ सिर्फ फिल्म ‘हनुमान अंश’ की ही चर्चा हो रही है. फिल्म को दर्शकों की ओर से उम्मीद से ज्यादा शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म अब तक कई रिपोर्ट्स के अनुसार, दुनियाभर में 329.30 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है. फिल्म की प्रोड्यूसर रागिनी सोना इस सफलता को नीम करोली बाबा के आशीर्वाद से जोड़कर देखती हैं. उन्होंने फिल्म की रिलीज से पहले बाबा की बेटी गिरिजा जी, जिन्हें अम्मा जी भी कहा जाता है, से हुई मुलाकात का एक ऐसा किस्सा शेयर की है, जिसने उन्हें काफी भावुक कर दिया था.

ख़बरें फटाफट

Zoom

रागिनी सोना ने की बाबा की बेटी से मुलाकात

नई दिल्ली. फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म की प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने इससे जुड़े एक ऐसे अनुभव का खुलासा किया है, जिसने उन्हें भी हैरान कर दिया था. रागिनी के मुताबिक, नीम करोली बाबा की बेटी गिरिजा जी यानी अम्मा जी अब तक ‘हनुमान अंश’ को करीब 15 बार देख चुकी हैं.

रागिनी ने अपनी बातचीत में इस बात का भी खुलासा किया कि वह जितनी बार इस फिल्म को देखती हैं, उनकी आंखों से आंसू निकल आते हैं. इतना ही नहीं, अम्मा जी ने रागिनी के पिता और बड़े भाई का नाम भी बता दिया था, जबकि ये करीब 50 साल पुरानी बातें थीं.

‘हनुमान अंश’15 बार देख चुकी अम्मा जी

रागिनी सोना ने अपनी बातचीत में बताया कि फिल्म रिलीज होने से पहले वह और डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी गिरिजा जी से मिलना चाहते थे. दोनों की इच्छा थी कि फिल्म शुरू करने से पहले उन्हें उनका आशीर्वाद मिल जाए. लेकिन बहुत जद्दोजहद के बाद वह अम्मा जी से बात कर पाईं. स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि फोन पर उन्होंने और विशाल ने अम्मा जी से फिल्म देखने को लेकर सवाल किया था. लेकिन उन्होंने कहा कि जब उन्हें वक्त मिलेगा वह ये फिल्म देखेंगी. लेकिन अब तक अम्मा जी ये फिल्म तकरीबन 15 बार देख चुकी हैं. वह जब भी इसे देखती हैं, उनकी आंखें भर आती हैं.

अम्मा जी ने बताया रागिनी के पिता और भाई का नाम

रागिनी ने अपनी बात आगे रखते हुए इस बात का भी जिक्र किया कि जब अम्मा जी ने उनसे पूछा था कि इस फिल्म को बनाने के बारे में उन्होंने कैसे सोचा. इस पर रागिनी ने अपने बचपन का एक एक्सपीरियंस के बारे बताया. उन्होंने कहा कि जब वह सिर्फ छह साल की थीं, तब उनकी मुलाकात नीम करोली बाबा से हुई थी. वहीं विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म के पीछे की गई रिसर्च और की जा रही तैयारियों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि अम्मा जी को जब उन्होंने अपने पिता की पोस्टिंग नैनीताल में हुई है, बताया तो अम्मा जी ने उनके पिता का नाम ही बता दिया, बल्कि घर का पता भी बताया. इतना ही नहीं रागिनी के बड़े भाई भी जिक्र किया.

बाबा के पोते से भी की मुलाकात

रागिनी ने इस दौरान ये भी बताया कि वह नीम करोली बाबा के पोते धनंजय जी से भी मिली हैं. रागिनी ने बाबा के परिवार को बहुत सादगी पसंद बताया कि वह भी बाबा की तरह ही बहुत सरल हैं. उन्होंने इस मुलाकात को अपने लिए सौभाग्य बताया और कहा कि वह बाबा के परिवार से आशीर्वाद मिलने के लिए खुद को खुशकिस्मत मानती हैं.

बता दें कि रागिनी ने गिरिजा जी से मुलाकात का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा कि पहली बार अम्मा जी से मिली तो लगा कि उनमें नीम करोली बाबा की छवि नजर आ रही है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वह तो जानती ही नहीं थीं कि बाबा की बेटी भी है.



Source link