राहुल गांधी फ्रस्टेशन में हैं… डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का हमला, समाजवादी पार्टी को दिया चैलेंज

राहुल गांधी फ्रस्टेशन में हैं… डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का हमला, समाजवादी पार्टी को दिया चैलेंज


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के सियासी समर में राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. इस बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने न्यूज18 इंडिया के साथ ही खास बातचीत में समाजवादी पार्टी और राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम को लेकर हमला बोला है.

Zoom

ब्रजेश पाठक ने सपा-कांग्रेस को घेरा.

लखनऊः उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने न्यूज18 इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत की. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी कितना भी चर्चा कर ले सनातन संस्कृति की, कितना भी चर्चा करें राष्ट्रवाद की, कितनी भी चर्चा करें वह हिंदुत्व की. लेकिन समाजवादी पार्टी की असलियत को पूरे देश के लोग अच्छे से समझते हैं और जानते भी हैं. समाजवादी पार्टी की जब-जब सूबे में सरकार रही है, तब तक इन्होंने तुष्टिकरण की पॉलिटिक्स को बढ़ाने का काम किया है.

डिप्टी सीएम- सरयू मां के जल को खून से रंगने का काम सपा ने किया था
इसके अलावा उन्होंने कहा कि अयोध्या में निरपराध निहत्थे कारसेवकों पर समाजवादी पार्टी की सरकार में ही गोलियां चली थी. सरयू मां के जल को खून से रंगने का काम इन्होंने किया था. आज केवल वोट के लिए यह हथकंडे इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि प्रदेश की जनता इनकी असलियत अच्छे से समझती है. प्रदेश की जनता इन्हें कभी माफ भी नहीं करेगी, कभी स्वीकार भी नहीं करेगी. इनको सनातन संस्कृति से कोई मतलब नहीं है. इनको जाति और तुष्टिकरण की पॉलिटिक्स करनी है.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी चुनौती
ब्रजेश पाठक ने चुनौती देते हुए कहा कि मैं चैलेंज करता हूं कि समाजवादी पार्टी अपने नाम पर अपने काम पर वोट मांग कर दिखाएं. यह लोग बार-बार नाम बदलकर छद्म रूप रखकर क्यों प्रचार करते हैं कि हम इस नाम से वोट मांगेंगे हम इनको जोड़ेंगे. यह लोग सिर्फ चुनाव के वक्त बाहर आते हैं, वरना अपने घर में वातानुकूलित कमरों में बैठकर आनंद लेते हैं. भारतीय जनता पार्टी 2027 में की प्रचंड बहुमत में सरकार आ रही है.

सपा ने केवल जंयत चौधरी का अपमान नहीं किया- डिप्टी सीएम
रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के सवाल पर जवाब देते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसी को सम्मान नहीं दे सकती. अपमानित करती रहती है. आप मीडिया वालों का भी नाम लेकर के आपको अपमानित करते रहते हैं. इनमें संस्कार की आदत ही नहीं है. और यह केवल जयंत चौधरी का ही अपमान नहीं है. करोड़ों किसानों का अपमान है. भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के बारे में ऐसी टिप्पणी करना. ऐसे वर्ग के बारे में टिप्पणी करना. जो अपनी खून-पसीने की कमाई से देसी जनता का पेट भरने का काम करता है. किसानों को सम्मान सपा के लोग नहीं दे सकते. अपमान करने का हक नहीं है. सपा ने किसानों का अपमान किया है. चौधरी चरण सिंह के बारे में जो टिप्पणी की है, सपा को उसका नुकसान उठाना पड़ेगा.

ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर बोला हमला
ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी के इंदौर के कार्यक्रम पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी हों, समाजवादी पार्टी के लोग हों या विपक्ष के लोग हों, वह इस कदर फ्रस्ट्रेशन में चले गए हैं कि उनके अपने वाणी और आचरण पर कोई नियंत्रण नहीं है. एक मां और ऐसी मां. जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा बेटा दिया हो, उस पर ऐसी टिप्पणी करना भारत की संस्कृति बिल्कुल स्वीकार नहीं करेगी. राहुल गांधी जी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. राहुल वैसे भी फ्रस्ट्रेशन में है. उनको कुछ सूझ नहीं रहा है. वह छात्रों के बीच में गूंज के नाम से जाते हैं, गुमराह करते हैं और दूसरी तरफ दिल्ली यूनिवर्सिटी के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का परचम लहराता है. कांग्रेस की NSUI पूरी तरीके से साफ हो गई.



Source link