यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के 10 आईएएस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के 10 आईएएस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट


Last Updated:

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में एक बार फिर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. शासन ने अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं, जिससे कई बड़े विभागों की कमान बदल गई है. इस फेरबदल के तहत अमित कुमार घोष को चिकित्सा स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग से हटाकर अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा अमृत अभिजात, वी० हेकाली झिमोमी, महेंद्र प्रसाद अग्रवाल और अनिल कुमार सहित कई प्रमुख अधिकारियों के विभागों में भी फेरबदल किया गया है.

Zoom

यूपी में कई आईएएस अफसरों का तबादला.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए शीर्ष स्तर पर कई बदलाव किए हैं. शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं. इस फेरबदल से कई अहम विभागों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंपी गई है.

प्रमुख फेरबदल के तहत, अमित कुमार घोष जो अब तक अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें वहां से हटाकर अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा नियुक्त किया गया है. इसके अलावा, अमृत अभिजात को उनके वर्तमान पद के साथ-साथ अपर मुख्य सचिव परिवहन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

क्र० सं० नाम वर्तमान पद नवीन तैनाती / अतिरिक्त प्रभार
1 अमित कुमार घोष अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याणअपर मुख्य सचिव, चिकित्सा शिक्षा अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा
2 अमृत अभिजात अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य वर्तमान पद के साथ अपर मुख्य सचिव, परिवहन का अतिरिक्त प्रभार
3 वी० हेकाली झिमोमी प्रमुख सचिव, वन, पर्यावरण एवं जल वायु परिवर्तन प्रमुख सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याणप्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा
4 महेंद्र प्रसाद अग्रवाल प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा प्रमुख सचिव, वन, पर्यावरण एवं जल वायु परिवर्तन
5 अनिल कुमार प्रमुख सचिव, पंचायती राज प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसदप्रमुख सचिव, उपभोक्ता मामलेआयुक्त, खाद्य एवं रसद
6 डा एम०के०एस० सुंदरम प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजनप्रमुख सचिव, प्राविधिक शिक्षा प्रमुख सचिव, कृषिप्रमुख सचिव, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधानप्रमुख सचिव, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन
7 रविंद्र प्रमुख सचिव, कृषिप्रमुख सचिव, कृषि शिक्षण एवं अनुसंधानप्रमुख सचिव, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहननिदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि मंडी परिषद प्रमुख सचिव, पंचायती राज
8 अमित गुप्ता प्रमुख सचिव, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव, प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार
9 रणवीर प्रसाद प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसदप्रमुख सचिव, उपभोक्ता मामलेआयुक्त, खाद्य एवं रसद प्रमुख सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जाअध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेडअध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेडअध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेडअध्यक्ष, यूपीएसएलडीसी लिमिटेड
10 डा आशीष कुमार गोयल अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जाअध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड अपर मुख्य सचिव, श्रम एवं सेवायोजन

सूची के अनुसार, वी० हेकाली झिमोमी को प्रमुख सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के साथ-साथ प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा से स्थानांतरित कर प्रमुख सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन बनाया गया है. अनिल कुमार को प्रमुख सचिव, पंचायती राज से हटाकर प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले का प्रभार सौंपा गया है. डॉ. एम०के०एस० सुंदरम, रविन्द्र, अमित गुप्ता, रणवीर प्रसाद और डॉ. आशीष कुमार गोयल का भी तबादला करते हुए उन्हें नए विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. शासन के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को काफी अहम माना जा रहा है.



Source link