मुजफ्फरपुर: एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी को मिली जान से मारने की धमकी, बोले- मेरी हत्या भी हो सकती है

मुजफ्फरपुर: एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी को मिली जान से मारने की धमकी, बोले- मेरी हत्या भी हो सकती है


Last Updated:

निर्दलीय एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी को मिली जान से मारने की धमकी. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें मारने की धमकी दी गई है. इस मामले में एमएलसी ने एफआईआर (FIR) दर्ज करा दिया है. मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र का मामला है. धमकी की जानकारी देते हुए एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी ने कहा कि उनकी हत्या भी हो सकती है.

Zoom

फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां निर्दलीय एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी को जान से मारने की धमकी मिली है. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी को जान से मारने की धमकी दी गई है. बात सिर्फ इतनी नहीं है. इस पूरे मामले में वंशीधर ब्रजवासी ने जो बात कही है बड़ा सवाल यह है कि आखिर कौन है जो वंशीधर ब्रजवासी की हत्या करना चाहता है. इस मामले में एमएलसी ने एफआईआर (FIR) दर्ज करा दिया है. यह मामला मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र का है. धमकी की जानकारी देते हुए एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी ने कहा कि उनकी हत्या भी हो सकती है.

वंशीधर ब्रजवासी ने जब खुद ही यह बात कह दी है कि उनकी हत्या भी हो सकती है तो सवाल यह उठता है कि आखिर उन्हें कौन मारना चाहता है. वंशीधर को जो मारना चाहता है क्या उसके बारे में वंशीधर ब्रजवासी ने किसी को कोई जानकारी दी है. परिजनों के सामने कोई आशंका व्यक्त की है या किसी शख्स पर जान से मरवाने की शंका व्यक्त की है. क्या उनके खिलाफ कोई राजनीतिक साजिश है या फिर कोई और रंजिश है. कई बड़े सवाल हैं.

आपको बता दें कि इससे पहले 2025 में भी एक बार वंशीधर ब्रजवासी की गाड़ी को टक्कर मारा गया था. इस पर उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके हत्या की साजिश रची गई थी. वंशीधर ने कहा था कि उनकी हत्या के लिए उनकी कार को रौंदने की कोशिश की गई लेकिन, उस समय वंशीधर उस कार में सवार नहीं थे. इससे उनकी जान बच गई. इस घटना पर वंशीधर ने फेसबुक पोस्ट लिखकर बड़ा सवाल भी उठाया था.

उनकी कार को जिस ट्रक ने टक्कर मारी थी उसे लेकर उन्होंने लिखा कि दीघा पुल पर ट्रक चलने पर रोक है तो फिर यहां ट्रक कैसे घुसा. इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया था कि दीघा पहलेजा चेक पोस्ट के पास जहां ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मारा और यहां चेक पोस्ट होने के बाद भी ट्रक नो एंट्री एरिया में चल रहा था. इसी बात को लेकर उन्होंने साजिशन हत्या की साजिश की आशंका व्यक्त की थी.

आपको बता दें कि जिस समय वंशीधर की कार को ट्रक ने टक्कर मारा उस वक्त वंशीधर ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे. उनके सुरक्षाकर्मी उन्हें स्टेशन छोड़कर मुजफ्फरपुर वापस हो रहे थे. इसी बीच एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दिया. इस पर उन्होंने सवाल उठाया था कि जब दीघा पुल पर ट्रक चलने पर रोक है तो फिर यहां ट्रक कैसे घुसा. अब एक बार फिर वंशीधर को जान से मारने की धमकी मिली है.



Source link