Last Updated:
Hanuman Ansh News: फिल्म ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पहुंचीं. वहां उन्होंने बालाजी भगवान के दर्शन किए और पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का आशीर्वाद लिया. अनुप्रिया ने बताया कि 300 से 30 स्क्रीन पर सिमटने के बाद महाराज जी से मुलाकात हुई, जिसके बाद फिल्म ने छलांग लगाई और सुपरहिट हो गई.
बागेश्वर धाम में प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर.
Chhatarpur News: फिल्म ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर रविवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पहुंचीं. धाम पहुंचकर उन्होंने बालाजी भगवान के दर्शन किए और मंदिर में माथा टेका. इसके बाद उन्होंने बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया.
मुंबई में की थी पहली मुलाकात
इससे पहले अनुप्रिया नागर मुंबई स्थित बागेश्वर धाम के मठ और आश्रम गई थीं. वहां उन्होंने पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की थी. अनुप्रिया ने बताया कि एक समय उनकी फिल्म ‘हनुमान अंश’ का प्रदर्शन काफी गिर गया था. फिल्म 300 स्क्रीन से घटकर केवल 30 स्क्रीन पर आ गई थी. उस समय उन्होंने बागेश्वर महाराज से मुलाकात की थी.
मुलाकात के बाद फिल्म ने लगाई छलांग
अनुप्रिया नागर ने दावा किया कि पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से मिलने और उनका आशीर्वाद पाने के बाद फिल्म की किस्मत बदल गई. फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऊंची छलांग लगाई और सुपरहिट हो चुकी है. इसी सफलता के बाद वह धन्यवाद देने और आशीर्वाद लेने बागेश्वर धाम पहुंची हैं.
बच्चों का बदल रहा माइंडसेट
अनुप्रिया नागर ने बताया कि ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखकर बच्चों का धर्म के प्रति माइंडसेट बदल रहा है. उन्होंने गुरुजी के विचारों का जिक्र करते हुए कहा कि गुरुजी कहते हैं, “अगर तुम्हारा माइंडसेट है तो तुम्हारी लाइफ सेट है”.
बच्चे जब यह फिल्म देखते हैं तो उनका मन सकारात्मकता की तरफ बढ़ता है. हम सबके अंदर आध्यात्मिकता होती है, लेकिन उसे दिशा मिलना बाकी रहता है. इस फिल्म के जरिए बच्चों को आध्यात्मिकता से जुड़ने का रास्ता मिल रहा है. गुरुजी की सोच और फिल्म का उद्देश्य आपस में मेल खाते हैं.