ज्योतिष के बेटे का 10*10 चॉल में गुजरा बचपन, बने स्टार, फिर 1 गलती और डिंपल कपाड़िया के हीरो ने गंवा दिया सबकुछ

ज्योतिष के बेटे का 10*10 चॉल में गुजरा बचपन, बने स्टार, फिर 1 गलती और डिंपल कपाड़िया के हीरो ने गंवा दिया सबकुछ


Last Updated:

बॉलीवुड के इतिहास में ऐसे कई सितारे रहे हैं जिन्होंने फर्श से अर्श और फिर अर्श से फर्श तक का सफर तय किया है. बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की आर्थिक चुनौतियों की कहानी हर कोई जानता है. सुपरस्टार अपनी जिंदगी की सारी जमा-पूंजी गंवाने की कगार पर पहुंच गए थे और केबीसी ने उन्हें नया जीवनदान दिया. आज एक ऐसे ही सितारे का किस्सा बताने जा रहे हैं जिनकी कहानी अमिताभ बच्चन के संघर्षों से मिलती-जुलती है.

नई दिल्ली. ये हीरो जिसकी कहानी आज बताने जा रहे हैं वो किसी मिसाल से कम नहीं है. मुंबई की चॉल से निकले इस हीरो ने वो सबकुछ हासिल किया जिसका उन्होंने कभी सपना देखा था, लेकिन फिर एक गलती और सबकुछ मिटने की नौबत आ गई थी. डिंपल कपाड़िया, अनिल कपूर जैसे सितारों के साथ काम कर चुके जैकी श्रॉफ का बचपन का काफी संघर्षों में बीता था.

जैकी श्रॉफ का शुरुआती जीवन बेहद तंगहाली में बीता. वो मुंबई की ‘तीन पत्ती’ चॉल के एक छोटे से 10×10 फीट के कमरे में अपने परिवार के साथ रहते थे. उनके लिए जीवन बिताना भी काफी मुश्किल था. वो पूरे परिवार के साथ एक छोटे से कमरे में रहते थे. जैकी श्रॉफ के पिता ज्योतिष थे और उन्होंने बचपन में ही अपने बेटे की भविष्यवाणी कर दी थी कि वो बड़ा स्टार बनेगा. उस दौर को याद करते हुए जैकी ने एक इंटरव्यू में कुनिका सदानंद से साझा किया था कि जब वो तीन पत्ती चॉल में रहती थीं तो पूरा उनका पूरा घर महज 30 रुपये में चल जाता था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम apnabhidu)

डिंपल कपाड़िया के हीरो जैकी श्रॉफ की किस्मत ने करवट ली और उनकी एंट्री मॉडलिंग की दुनिया में हुई. मॉडलिंग की दुनिया ने जैकी श्रॉफ के लिए फिल्मों के रास्ते खोल दिए. साल 1982 में आई फिल्म ‘स्वामी दादा’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले जैकी जल्द ही बॉलीवुड के जाने-माने चेहरे बन गए. (फोटो साभार इंस्टाग्राम apnabhidu)

Add News18 as
Preferred Source on Google

अचानक मिली इस शोहरत और पैसों ने लोअर-मिडिल क्लास से ताल्लुक रखने वाले जैकी श्रॉफ की किस्मत पलट कर रख दी. जब पैसा आया, तो जैकी ने भविष्य के लिए बचत करने के बजाय उसे परिवार और जरूरतमंदों की मदद में दिल खोलकर खर्च किया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम apnabhidu)

जैकी श्रॉफ ने रणवीर अल्लाहाबादिया के पॉडकास्ट में बताया था, ‘मेरे पास पैसा आया और मैंने उसे बांट दिया. इससे बहुत से लोगों को फायदा हुआ. माता-पिता को मिला, जिन्हें जरूरत थी उन्हें मिला, और मैंने अपने लिए कुछ कपड़े और गाड़ियां खरीदीं’.

जैकी श्रॉफ और शक्ति कपूर की दोस्ती काफी गहरी है. शक्ति कपूर ने आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि जैकी श्रॉफ काफी दिलदार हैं. उन्हें गाड़ियों का बहुत शौक रहा है. शक्ति कपूर ने बताया था कि जैकी श्रॉफ सबकी दिल खोलकर मदद करते थे और उनकी इस दिलदारी को रोकना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं था.

जैकी श्रॉफ का करियर अच्छा चल रहा था लेकिन उनकी एक गलती ने उनका बना बनाया करियर चौपट कर दिया था. एक्टर ने प्रोड्यूसर बनने का फैसला किया और उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘जैकी श्रॉफ एंटरटेनमेंट लिमिटेड’ की शुरुआत की थी. उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले फिल्म ‘जिस देश में गंगा रहता है’ बनाई थी जो फ्लॉप रही.

उसके बाद जैकी श्रॉफ ने कैटरीना कैफ की डेब्यू फिल्म बूम प्रोड्यूस की थी और ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई. इस फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ अमिताभ बच्चन और गुलशन ग्रोवर ने अहम रोल अदा किया था. लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद जैकी श्रॉफ फाइनेंशियल दिक्कतों में घिर गए थे.

प्रोडक्शन हाउस के फेल होने के बाद जैकी श्रॉफ आर्थिक मुसीबतों में घिर गए थे. उनपर लोन था जिसे चुकाने में एक्टर का घर-बार बिक गया था. यहां तक कि उनके घर का एक-एक फर्नीचर भी बिक गया था. धीरे-धीरे जैकी श्रॉफ अपने करियर को वापस ट्रैक पर लाने की कोशिश में जुटे रहे और वो साइड रोल्स में सिमट कर रह गए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link