Last Updated:
Katrina Kaif- Vicky Kaushal- कैटरीना कैफ पिछले साल मां बनीं और इस साल गणेश चतुर्थी पर एक्ट्रेस ने पब्लिक अपीयरेंस दी. गणेश चतुर्थी के मौके पर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को साथ देखा गया. इसके बाद से एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर उनके वजन की वजह से काफी ट्रोल किया जा रहा है. बॉडी शेमिंग के बीच कैटरीना ने मां बनने के बाद शरीर में आए बदलावों पर खुलकर बात की.
कैटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ रहा है.
नई दिल्ली. कैटरीना कैफ ने पिछले साल पति विक्की कौशल के साथ अपने बेटे का स्वागत किया था. मां बनने के बाद से कैटरीना कैफ पब्लिक की नजरों और लाइमलाइट से पूरी तरह दूर थीं. इस साल गणेश चतुर्थी के मौके पर कैटरीना कैफ काफी लंबे समय बाद कैमरे के सामने आईं और देखते ही देखते उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाने लगा. एक्ट्रेस को मां बनने के बाद बढ़े वजन की वजह से सोशल मीडिया पर बॉडी शेम किया जा रहा है.
इस ट्रोलिंग के बीच कैटरीना कैफ ने जिंदगी में आए बदलावों के बारे में बात की. उन्होंने भले ही ट्रोल्स को सीधे जवाब नहीं दिया, लेकिन एक्ट्रेस ने बातों-बातों में बताया कि उनकी जिंदगी कितनी बदल गई हैं. ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ से बात करते हुए कैटरीना कैफ ने कहा कि मां बनने के बाद उनकी स्किन पूरी तह बदल गई है.
कैटरीना कैफ ने प्रेग्नेंसी के बाद आए बदलावों पर की बात
कैटरीना कैफ ने कहा कि अब वो अपनी स्किन को लेकर ज्यादा सतर्क हैं और अब उन्हें अपना ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है. कैटरीना कहती हैं, ‘पोस्ट प्रेग्नेंसी के बाद मेरी स्किन बहुत सेंसिटिव हो गई है. अब मेरे लिए ये समझना बहुत मुश्किल हो गया है कि कौन सा प्रोडक्ट मेरे लिए काम करता है और कौन सा नहीं’.
एक्ट्रेस अपनी स्किन के बारे में बात करते हुए आगे कहती हैं कि अब वो वैसे प्रोडक्ट चुनती हैं जिससे उनका स्किन रिपेयर हो सके. उनकी स्किन को ठंडक मिले और त्वचा को आराम मिले. कैटरीना कहती हैं कि मां बनने के बाद वो अपनी स्किन केयर को लेकर काफी सेंसिटिव हो गई हैं. वो कहती हैं कि वो समय और अपनी जरूरतों के साथ बदलना सीख रही हैं.
कैटरीना के सपोर्ट में आए सेलेब्स
कैटरीना कैफ को बढ़े वजन की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच कैटरीना के को-स्टार अली जफर ने उनका खुलकर सपोर्ट किया. अली जफर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ‘मेरी ब्रदर की दुल्हन’ को-स्टार का सपोर्ट किया. वहीं खुशबू सुंदर ने भी एक्ट्रेस का खुलकर सपोर्ट करते हुए उनका बचाव किया.