OPINION: कई बार शब्द ही काफी! पीएम मोदी ने जो कहा-उसे ट्रंप भी समझ रहे होंगे

OPINION: कई बार शब्द ही काफी! पीएम मोदी ने जो कहा-उसे ट्रंप भी समझ रहे होंगे


Last Updated:

अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप का 100 फीसदी टैर‍िफ पर साइन करना और पीएम मोदी का भाषण,ये दोनों चीजें एकदम पीछे-पीछे आईं. ये संयोग नहीं था. ये जवाब था. भारत कहना चाहता था कि तुम अपनी नीतियां बनाओ, हम अपनी राह पर चलेंगे. हमें किसी के डर से अपनी चाल नहीं बदलनी.

Zoom

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

ब्रिटिश राजनयिक सर हेराल्‍ड न‍िकोलसन कहते थे क‍ि ‘ड‍िप्‍लोमेसी में वार हमेशा तलवार से नहीं होता, कई बार शब्द ही काफी होते हैं’. भारत कुछ इसी अंदाज में जवाब दे रहा है. चंद घंटे पहले अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप ने 100 फीसदी टैर‍िफ वाले बिल पर साइन क‍िया. यह अमेर‍िका की भारत को सीधी धमकी थी क‍ि अगर रूस से तेल खरीदा तो 100 फीसदी टैर‍िफ‍ भुगतना पड़ेगा. चंद घंटे बाद जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आया. कहा, आज का भारत स्टार्टअप का हब बन रहा है. हम पूरी दुन‍िया से फ्री ट्रेड एग्रीमेंट कर रहे हैं, हमारे युवाओं के ल‍िए नए रास्‍ते खुल रहे हैं. दुन‍िया को हमारे युवाओं से बहुत उम्‍मीदें हैं. यह मैसेज था क‍ि भारत ने अब पंख फैला द‍िए हैं. भारत अब रुकने वाला नहीं है. तुम जो करना है करो, हम अपनी चाल चलेंगे.

पीएम मोदी ने कहा, भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है. और ये सिर्फ दिल्ली-मुंबई-बैंगलोर की कहानी नहीं रही. आज करीब आधे स्टार्टअप टियर-2 और टियर-3 शहरों से आ रहे हैं. मतलब साफ है क‍ि अब छोटा शहर भी सिर्फ नौकरी मांगने नहीं बैठता. वहां का लड़का भी कंपनी खड़ी कर रहा है. पहले लोग कहते थे स्टार्टअप तो बड़े शहरों का खेल है. अब वो बात पुरानी हो चुकी है. भारत का छोटा शहर भी अब मैदान में है.





Source link