IIT बॉम्बे के स्टूडेंट ने दी जान, एग्जाम में कर रहा था ChatGPT का यूज, मोबाइल के साथ पकड़ा गया

IIT बॉम्बे के स्टूडेंट ने दी जान, एग्जाम में कर रहा था ChatGPT का यूज, मोबाइल के साथ पकड़ा गया


Agency:एजेंसियां

Last Updated:

IIT Bombay Student Suicide Case:आईआईटी बॉम्बे में दूसरे वर्ष के 19 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली. वह परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था. संस्थान के मुताबिक, छात्र ने परीक्षा का प्रश्नपत्र ChatGPT पर अपलोड कर जवाब मांगे थे. IIT ने कहा कि उसके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की गई थी और उसे समझाया गया था कि इस घटना का उसके अकादमिक करियर पर असर नहीं पड़ेगा. बाद में छात्र हॉस्टल के कमरे में मृत मिला. घटना के बाद 400 से ज्यादा छात्रों ने कैंपस में प्रदर्शन किया और मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं.

Zoom

परीक्षा में ChatGPT से मांगे जवाब, मोबाइल के साथ पकड़ा गया IIT बॉम्बे का छात्र; कुछ घंटे बाद मौत, कैंपस में 400 छात्रों का प्रदर्शन (सांकेतिक तस्वीर)

IIT Bombay Student Suicide Case: आईआईटी बॉम्बे के एक स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली है. वह एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था. मरने से कुछ घंटे पहले ही वह परीक्षा हॉल में मोबाइल पर चैटजीपीटी से जवाब मांगते हुए हुए पकड़ा गया था. उसकी उम्र 19 साल थी. उसकी मौत के बाद कैंपस में खलबली मची है. देर रात तक कैंपस में 400 से ज्यादा छात्रों ने प्रदर्शन किया. इसके बाद चल रही मिड-सेमेस्टर परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया.

संस्थान की मानें तो यह घटना शुक्रवार की है. वह दिन में परीक्षा के दौरान छात्र को परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था. उसने सवाल का जवाब पाने के लिए परीक्षा का प्रश्न पत्र ChatGPT पर अपलोड किया था. हालांकि, छात्र के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई.

क्या एक्शन हुआ?

एग्जाम हॉल में इंस्ट्रक्टर और डिपार्टमेंट के हेड ने छात्र से इस मामले पर बात भी की थी. उन्होंने उस छात्र को समझाया और भरोसा दिलाया कि इस घटना का उसके एकेडमिक करियर पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा. इसके बाद छात्र अपने हॉस्टल के कमरे में लौट गया. बाद में शाम को वह अपने कमरे में मृत पाया गया. इसके बाद तो हड़कंप ही मच गया.

पुलिस ने क्या अपडेट दिया?

वहीं, पवई पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया, ‘परीक्षा शाम 4 बजे तक थी. इसके बाद छात्र अपने हॉस्टल के कमरे में चला गया. उसने आत्महत्या कर ली. वह कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया.’ पुलिस की टीम कमरे की जांच कर पंचनामा कर रही थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए राजावाड़ी अस्पताल भेज दिया गया. छात्र हॉस्टल नंबर 4 में रहता था.

कैंपस में प्रोटेस्ट

छात्र की मौत की खबर कैंपस में फैलते ही 400 से ज्यादा छात्र संस्थान की मुख्य इमारत के पास जमा हो गए. छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए. प्रदर्शन रात करीब 10:30 बजे तक जारी रहा. इसके बाद IIT बॉम्बे के निदेशक प्रोफेसर शिरीष केदारे छात्रों से मिलने पहुंचे. बैठक के बाद छात्रों को मुख्य इमारत के सामने स्थित कन्वोकेशन हॉल में ले जाया गया. प्रदर्शन में शामिल छात्रों के मुताबिक, घटना को देखते हुए चल रही मिड-सेमेस्टर परीक्षा स्थगित कर दी गई.



Source link