IGIA: वॉशरूम के बाहर शख्‍स से खुसुर-फुसुर कर रही थी मैडम, तभी साहब की पड़ गई नजर, फिर खुला ₹33818632 का राज

IGIA: वॉशरूम के बाहर शख्‍स से खुसुर-फुसुर कर रही थी मैडम, तभी साहब की पड़ गई नजर, फिर खुला ₹33818632 का राज


होमताजा खबरदेश

IGIA: शख्‍स से खुसुर-फुसुर कर रही थी मैडम, साहब की पड़ गई नजर, खुला बड़ा राज

Last Updated:

दिल्‍ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर विदेश से आई एक मैडम वॉशरूम के बाद एक शख्‍स से खुसुर-फुसुर कर रही थी. दोनों के हावभाव बेहद संदिग्‍ध थे. तभी साहब की नजर उन दोनों पर जाकर ठहर गई. दोनों को देखते साहब की त्‍यौरियां चढ़ गईं. इसके बाद, जब दोनों की खुसुर-फुसुर के बारे में पता चला तो सभी की आंखें हैरानी से फैली रह गईं. क्‍या है पूरा मामला, जानने के लिए पढ़ें आगे…

Zoom

कस्‍टम के एआईयू ने करोड़ों रुपए के खेल का पर्दाफाश किया है. (एआई इमेज)

Delhi IGI Airport: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एराइवल टर्मिनल में रोज की तरफ फ्लाइट्स का पहुंचना और पैसेंजर्स की आवाजाही बनी हुई थी. कुछ ही समय पहले दुबई से आने वाली एमिरेट्स एयरलाइंस की फ्लाइट ईके-514 आईजीआई एयरपोर्ट पहुंची थी. इस फ्लाइट से आए पैसेंजर कुछ ही मिनटों के बाद इमिग्रेशन क्‍लीरेंस पार कर टर्मिनल के एराइवल हॉल में पहुंच चुके थे.

अब सभी पैसेंजर बैगेज बेल्‍ट के पास अपने बैगेज का इंतजार कर रहे थे. यहां तक तो सबकुछ ठीक था, लेकिन अचानक एक साहब की नजर वॉशरूम के पास खड़े एक युवत और युवती पर गई. ये दोनों युवक-युवती भी एमिरेट्स एयरलाइंस की फ्लाइट से आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचे थे.

  1. आपस में खुसुर-फुसुर कर रहे दोनों युवक-युवती के हावभाव और बॉडी लैंग्‍वेज बहुत संदिग्‍ध लग रही थी. कुछ पल बातचीत करने के बाद युवक और युवती अलग-अलग दिशा में चले गए, लेकिन उन साहब की आंखें की नजरें अभी भी उस युवती पर टिकी हुईं थीं.
  2. कुछ मिनटों के इंतजार के बाद युवती ने अपना सामान बैगेज बेल्‍ट से लिया और टर्मिनल से बाहर निकलने के लिए चल पड़ी. जैसे ही वह कस्‍टम के ग्रीन चैनल के पास पहुंच, उस पर नजर जमाए बैठे साहब ने रोक लिया.
  3. यह साहब कोई और नहीं, बल्कि एयर इंटेलिजेंस यूनिट के सीनियर ऑफिसर थे. इसी बीच, उस युवक को भी पकड़ लिया गया था, जिससे यह युवती वॉश रूम के पास बातचीत क रही थी.
  4. दोनों के सामानों का पहले एक्‍सरे किया गया और फिर उनकी फिजिकल तलाशी ली गई. लेकिन कुछ नहीं मिला. इसके बाद, युवती को डीएफएमडी से गुजरने को कहा गया, लेकिन इस जांच में भी कोई संदेह वाली चीज नहीं मिली.

बरामद किया गया करोड़ों का सोना
इसके बाद, उस युवक को डीएफएमडी से गुजरने को कहा गया. जैसे ही वह डीएफएमडी से गुजरा, एक स्‍ट्रांग बीप बजने लगी. इसके बाद, उसकी तलाशी का क्रम शुरू हुआ. तलाशी के दौरान उसके कब्‍जे से 10-10 तोले के 10 गोल्‍ड बार और एक किलो का एक गोल्‍ड बार बरामद किया गया. उस युवक के कब्‍जे से कुल 2 किलो 168 ग्राम सोना बरामद किया गया, जिसकी भारतीय बाजार में आज के रेट के हिसाब से 33818632 रुपए आंकी गई है.



Source link