केजरीवाल को SIR का नोटिस, क्या कट जाएगा पूर्व CM का नाम? ECI ने मांगे कागज
Last Updated:
चुनाव आयोग ने लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी और मैपिंग में गड़बड़ी के चलते पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और मौजूदा सीएम रेखा गुप्ता को एसआईआर (SIR) का कड़ा नोटिस थमा दिया है. सुनवाई के दौरान इन्हें जरूरी दस्तावेज पेश करने होंगे. क्या इस बड़े झटके के बाद पूर्व सीएम का नाम रिकॉर्ड से कट जाएगा? इस हाई-वोल्टेज ड्रामे ने राजधानी की राजनीति में हलचल मचा दी है.
दिल्ली में इस वक्त एसआईआर की प्रक्रिया जारी है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
दिल्ली के सियासी गलियारों में इस वक्त भूचाल आया हुआ है और वजह है एक ऐसा नोटिस जिसने बड़े-बड़े दिग्गजों की नींद उड़ा दी है. जी हां, आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को चुनाव आयोग ने एसआईआर (SIR) का भारी-भरकम नोटिस थमा दिया है. इतना ही नहीं, मौजूदा सीएम रेखा गुप्ता को भी यह नोटिस दिया गया है. सोचिए, जिस सिस्टम के दम पर सत्ता चलती है, आज उसी के दस्तावेजों में इन दिग्गजों के नाम पर ऐसा पेच फंसा है कि सियासत गरमा गई है. डिजिटल मैपिंग के दौरान जब लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी यानी तार्किक गड़बड़ी सामने आई तो चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कह दिया है कि बिना कागजों के बात नहीं बनेगी. अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या इस हाई-वोल्टेज चुनावी ड्रामे के बीच पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम वोटर लिस्ट या रिकॉर्ड से कट जाएगा? अगर तय वक्त पर सही दस्तावेज पेश नहीं किए गए, तो यह सियासी तूफान आने वाले दिनों में क्या नया रंग दिखाएगा, यह देखने वाली बात होगी.