AI Prediction : 2030 तक खत्म हो जाएगी दुनिया? AI को लेकर सामने आई नई भविष्यवाणी, इंसानों क साथ क्या होने वाला है

AI Prediction : 2030 तक खत्म हो जाएगी दुनिया? AI को लेकर सामने आई नई भविष्यवाणी, इंसानों क साथ क्या होने वाला है


क्या साल 2030 में हमारी दुनिया हमेशा-हमेशा के लिए खत्म होने वाली है? क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI इंसानों की ही सबसे बड़ी दुश्मन बनकर पूरी इंसानियत को मिटा देगी? एंथ्रोपिक के रिसर्चर जैकब कॉक्सन ने इंटरव्यू में जब से ये कहा है कि ‘AI इस दशक के अंत तक इंसानों का खात्मा कर सकता है‘, तब से एक अलग ही बहस शुरू हो गई है. अब 2030 तक दुनिया खत्म होगी या नहीं, इसे लेकर एक नई भविष्यवाणी सामने आई है. इस बार फ्यूचर दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के CEO जेन्सन हुआंग ने प्रेडिक्ट किया है.

2030 तक दुनिया खत्म होने का दावा पूरी तरह बकवास: जेन्सन हुआंग

सीबीएस न्यूज को दिए एक खास इंटरव्यू में एनवीडिया के बॉस जेन्सन हुआंग ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो दिन-रात AI से दुनिया खत्म होने का ढोल पीटते रहते हैं. जब उनसे बहुत ही सीधा सवाल पूछा गया कि क्या AI इंसानों के वजूद के लिए कोई कयामत जैसी स्थिति पैदा कर सकता है, तो उन्होंने बिना किसी झिझक के कहा कि ऐसा होने की ‘जीरो परसेंट’ यानी शून्य प्रतिशत संभावना है. हुआंग के मुताबिक, जो लोग आम जनता के बीच इस तरह की खौफनाक भविष्यवाणियां करके डर का माहौल बना रहे हैं, वो बिना किसी ठोस वैज्ञानिक सबूत के हवा-हवाई बातें कर रहे हैं.

हुआंग का मानना है कि इस डर के पीछे कोई तकनीकी या वैज्ञानिक सच्चाई नहीं छिपी है. इसके बजाय, ये सब या तो राजनीतिक एजेंडे को साधने के लिए किया जा रहा है या फिर कुछ लोग सिर्फ मीडिया की सुर्खियों में बने रहने और पब्लिसिटी बटोरने के लिए ऐसी डरावनी कहानियां गढ़ रहे हैं. क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे ताकतवर सेमीकंडक्टर कंपनी चलाने वाले जेन्सन हुआंग ने साफ किया है कि जो लोग तकनीक की गहराई और उसकी बारीकियों को समझते हैं, वो कभी इस तरह की बचकानी और डरावनी बातें नहीं करेंगे. उनका ये बयान उन सभी फर्जी चर्चाओं पर ब्रेक लगाता है जो लोगों को डरा रही थीं.

बिना किसी सुरक्षा की बलि दिए ‘फुल स्पीड’ में आगे बढ़ेगा AI

इंटरव्यू के दौरान जेन्सन हुआंग ने AI के विकास को धीमा करने या इस पर तरह-तरह की कानूनी पाबंदियां लगाने की वकालत करने वाले टेक एक्सपर्ट्स और नेताओं को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने साफ कहा कि AI की तरक्की की रफ्तार पर ब्रेक लगाना पूरी दुनिया के आर्थिक विकास के लिए बेहद नुकसानदेह साबित होगा. टेक कंपनियों को बिना किसी डर और बिना रुकावट के ‘फुल स्पीड’ से काम करना चाहिए, ताकि वैश्विक स्तर पर अपनी बढ़त बनाई रखी जा सके और अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार दी जा सके.

हुआंग ने तर्क दिया कि अगर हम डर के मारे कड़े कानून बनाकर AI की रिसर्च और डेवलपमेंट को रोक देंगे या धीमा कर देंगे, तो इससे किसी का फायदा नहीं होने वाला. उल्टे इससे नए-नए आविष्कारों और खोजों का रास्ता बंद हो जाएगा. जो देश या कंपनियां बिना डरे तेजी से काम कर रही हैं, वो आगे निकल जाएंगी और बाकी लोग पीछे छूट जाएंगे. इसलिए, कंपनियों को अपनी पूरी ताकत के साथ नई टेक्नोलॉजी को विकसित करने में लगे रहना चाहिए और अपनी ग्रोथ की स्पीड को गलती से भी कम नहीं होने देना चाहिए.

सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, लेकिन रफ्तार पर ब्रेक लगाना भी बेवकूफी

‘फुल स्पीड’ में आगे बढ़ने का समर्थन करने का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि सुरक्षा और जांच को नजरअंदाज कर दिया जाए. जेन्सन हुआंग ने इस बात को बहुत ही जिम्मेदारी के साथ स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि तेजी से काम करने का अर्थ ये कभी नहीं होता कि आप कोई खराब, अधूरा, बिना टेस्ट किया हुआ या असुरक्षित सिस्टम लोगों के बीच इस्तेमाल के लिए उतार दें.

हुआंग के अनुसार, दुनिया की कोई भी जिम्मेदार टेक्नोलॉजी कंपनी तब तक अपने AI प्रोडक्ट को मार्केट में लॉन्च नहीं करेगी, जब तक कि उसकी सुरक्षा, तैयारी और सटीकता की कड़े पैमानों पर पूरी जांच न कर ली जाए. उन्होंने एक बहुत ही पते की बात कही कि ‘सुरक्षा का ध्यान रखना’ और ‘विकास की रफ्तार बढ़ाना’ दो अलग या एक-दूसरे के विरोधी बातें नहीं हैं. ये दोनों चीजें एक साथ बहुत आराम से चल सकती हैं. अगर आपकी कंपनी के अंदरूनी क्वालिटी स्टैंडर्ड्स मजबूत हैं, तो आप पूरी सुरक्षा की गारंटी देते हुए भी बेहद तेज रफ्तार से आगे बढ़ सकते हैं.

सिलिकॉन वैली में छिड़ी सबसे बड़ी जंग: रफ्तार या पाबंदी?

जेन्सन हुआंग का ये कड़ा और साफ रुख ऐसे समय में सामने आया है जब टेक इंडस्ट्री के अंदर ही AI की रफ्तार को लेकर दो गुट बन चुके हैं और बहस तेज हो गई है. एक तरफ जहां AI रिसर्च से जुड़े कई बड़े-बड़े दिग्गज और वैज्ञानिक हाल ही में प्रमुख AI लैब्स से ये आरोप लगाकर इस्तीफा दे चुके हैं कि कंपनियां सुरक्षा को नजरअंदाज कर रही हैं. वहीं, कुछ प्रतिस्पर्धी कंपनियों के सीईओ ये चेतावनी भी दे चुके हैं कि आने वाले समय में एडवांस AI मॉडल अपने आप को बिना इंसानी मदद के खुद ही सुधारने लगेंगे, जिससे उन पर से इंसानों का कंट्रोल हमेशा के लिए छूट सकता है.

इसी खौफ के चलते सुरक्षा रिसर्चर्स और हुआंग के विरोधी सीईओ सरकार से सख्त नियम-कानून बनाने और AI की टेस्टिंग के लिए कड़े सुरक्षा घेरे तैयार करने की मांग कर रहे हैं. लेकिन दूसरी तरफ जेन्सन हुआंग जैसे हार्डवोयर लीडर्स का साफ कहना है कि अगर सरकार ने जरूरत से ज्यादा दखल दिया और कड़े नियम थोपे, तो इससे नई खोजों का गला घोंट दिया जाएगा और तकनीक का विकास रुक जाएगा.

‘AI दुनिया के लिए खतरा नहीं, तरक्की का इंजन है’

इस पूरी अंतरराष्ट्रीय बहस में एनवीडिया का रुख सबसे ज्यादा मायने रखता है क्योंकि आज के समय में दुनिया भर के बड़े-बड़े AI मॉडल्स को चलाने के लिए जिस पावरफुल कंप्यूटर चिप्स और इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होती है, उसकी सबसे बड़ी सप्लायर एनवीडिया ही है. चाहे चैटजीपीटी हो या कोई भी अन्य बड़ा AI मॉडल, उन सभी के पीछे एनवीडिया के हार्डवोयर की ही असली ताकत काम कर रही है.

यही वजह है कि जब जेन्सन हुआंग बोलते हैं, तो पूरी टेक दुनिया और सरकारें उन्हें ध्यान से सुनती हैं. एनवीडिया पूरी तरह से इस पक्ष में खड़ी है कि AI के विकास को बिना किसी बेवजह की रुकावट के तेजी से आगे बढ़ाया जाए. हुआंग का ये बयान इस सोच को मजबूती देता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मानव अस्तित्व के लिए एक काल्पनिक खतरे या तबाही के रूप में देखने के बजाय, एक ऐसे शक्तिशाली औजार के रूप में देखा जाना चाहिए जो आने वाले समय में दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, लाखों नई नौकरियां पैदा करेगा और इंसानों के दैनिक जीवन को पहले से कहीं ज्यादा बेहतर और आसान बनाएगा.

2030 तक AI का क्या रूप होगा?

जेन्सन हुआंग के इस धमाकेदार इंटरव्यू से एक बात तो पूरी तरह साफ हो गई है कि आने वाले दिनों में AI को लेकर छिड़ी ये जंग और भी दिलचस्प होने वाली है. जहां एक तरफ वाशिंगटन और राजनीतिक गलियारों में नियमों का शिकंजा कसने की बातें हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ हार्डवोयर और टेक इंडस्ट्री के दिग्गज ये साफ कर चुके हैं कि वो किसी काल्पनिक डर के आगे घुटने टेकने वाले नहीं हैं. 2030 तक दुनिया खत्म होने की बातें सिर्फ कहानियों, फिल्मों और पब्लिसिटी स्टंट तक ही सीमित हैं. असल जिंदगी में AI इंसानों की मदद करने, बीमारियों के इलाज खोजने और दुनिया में तरक्की का एक नया इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है.



Source link