Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal: मीन राशि वालों को 19 सितंबर 2026 को अचानक धन लाभ मिल सकता है और रुके हुए कार्यों में प्रगति आएगी. ज्योतिष आचार्य के अनुसार, धैर्य और सूझबूझ से काम लेने पर सफलता मिलेगी.
Aaj Ka Meen Rashifal: 19 सितंबर 2026 दिन शनिवार मीन राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा. इस दिन धैर्य रखते हुए सूझबूझ का परिचय देने की सलाह ज्योतिष आचार्य के द्वारा दी गई है लेकिन अगर आप अपने कार्य क्षेत्र में सेवा भाव और निष्ठा रखते हैं तो इसका लाभ निश्चित रूप से मिलेगा. अचानक से धन लाभ मिलने के योग भी बना रहे हैं. इसके साथ आज अगर आप संभल कर नहीं रहे तो अनावश्यक खर्च आपकी पूंजी को बर्बाद कर सकता है.
सागर के ज्योतिष आचार्य पंडित दीपक पटेरिया बताते हैं कि मीन राशि वालों को इस समय गुरु की कृपा की बड़ी आवश्यकता है. ऐसे में गुरु की अनुकूलता के लिए शनिवार के दिन हल्के पीले या हल्के हरे रंग शुभ रहेगा. आज शुभ अंक 5 है. आज के दिन राधा अष्टमी है और ऐसे में अपनी नजदीकी मंदिर जाएं या घर पर ही भगवान श्री कृष्णा और राधा रानी का पूजा अर्चन करें, ऐसा करने से आपकी रुके हुए कार्यों में वृद्धि होगी
जल्दबाजी में निर्णय न लें
मीन राशि वाले शनिवार के दिन कोई भी व्यावसायिक कार्य कर रहे हैं तो उसमें तत्परता ना दिखाएं यानी की जल्दबाजी में कोई निर्णय न ले. धीरे-धीरे से उसमें गति लाएं जिससे आपको लाभ मिलेगा. प्रॉपर्टी से संबंधित या फलों से संबंधित अगर आप आपका कोई कार्य अटका हुआ था तो उसमें भी प्रगति होगी. आपको फिलहाल किसी को भी उधारी देने से बचना होगा किसी बड़े प्रोजेक्ट पर अपनों की करीबियों की सलाह जरूर लें.
पारिवारिक रिश्तें और प्रेम संबंध
पारिवारिक रिश्तों और प्रेम संबंध को लेकर बात की जाए तो आज का दिन हर तरह के रिश्तों और संबंधों के लिए अनुकूल है रिश्ते मधुर और व्यावहारिक बने रहेंगे. आपके द्वारा जो नियंत्रित धैर्य के साथ संवाद शैली को अपनाया जाएगा तो यह पति-पत्नी के बीच रिश्तों को और भी अधिक मजबूत करेगी. इसके लिए आप घरेलू विवाद में इंटरेस्ट ना दिखाएं और जो छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस शुरू होती है उसको इग्नोर करें.
स्वास्थ्य
मीन राशि वालों के स्वास्थ्य को लेकर शनिवार के दिन की बात की जाए तो यह दिन उनके लिए ऊर्जा से भरा रहेगा. आत्मविश्वास से भरा रहेगा लेकिन जॉब्स या पारिवारिक जिम्मेदारियां होने को आप ज्यादा गंभीरता से लेंगे तो मानसिक तनाव जैसी स्थिति बन सकती है. इसलिए आप पर जो अतिरिक्त जिम्मेदारियां आई हैं. उनका धैर्य के साथ पालन करते हुए काम को आगे बढ़ाएं ऐसा करने से आप प्रसन्न रहेंगे. आप अपनी दिनचर्या को सामान्य दिनों की तरह बनाए रखें और इस समय जो तनाव जैसी स्थितियां बढ़ रही है. इसके लिए हो सके तो सुबह से ध्यान और योग में समय बिताना शुरू करें.
आज का उपाय
मीन राशि वालों के लिए उपाय की बात की जाए तो आज के दिन उन्हें अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान और सेवा करनी चाहिए. अपने या पारिवारिक बच्चों के साथ समय बिताए. भाग्य में वृद्धि लाने के लिए आज के दिन केले के वृक्ष को जल अर्पित करें और घी का दीपक जलाएं, जरूरतमंद को भोजन दान करें हो सके तो कंबल भी दान कर सकते हैं खुद भी सादा भोजन ग्रहण करें.