50 साल बाद उसी स्कूल में लौटे क्लासमेट्स, पुरानी यूनिफॉर्म पहन फिर बने बच्चे, भावुक कर देगा दोस्तों का ये मिलन!

50 साल बाद उसी स्कूल में लौटे क्लासमेट्स, पुरानी यूनिफॉर्म पहन फिर बने बच्चे, भावुक कर देगा दोस्तों का ये मिलन!


Last Updated:

50 साल बाद पुराने क्लासमेट्स फिर उसी स्कूल में पहुंचे और पुरानी यूनिफॉर्म पहनकर बचपन की यादें ताजा कीं. दोस्तों की इस खास मुलाकात में वही पुरानी हंसी-मजाक और अपनापन नजर आया. वीडियो देखकर लोग भी भावुक हुए और बोले- ‘कुछ दोस्तियां वक्त के साथ कभी नहीं बदलतीं’.

Zoom

50 साल बाद उसी स्कूल में लौटे क्लासमेट्स(फोटो: Instagram-@log.kya.sochenge)

स्कूल की जिंदगी शायद हर किसी की जिंदगी का वह हिस्सा होती है, जिसे इंसान चाहकर भी पूरी तरह भूल नहीं पाता. सुबह स्कूल जाने की जल्दी, दोस्तों के साथ मस्ती, क्लास में बैठकर बातें करना, टीचर की डांट, लंच ब्रेक का इंतजार और छुट्टी होते ही दोस्तों के साथ घर जाने की खुशी… ये छोटी-छोटी बातें आगे चलकर बड़ी यादें बन जाती हैं. पढ़ाई पूरी होने के बाद दोस्त अपनी-अपनी जिंदगी में व्यस्त हो जाते हैं, कोई नौकरी में चला जाता है तो कोई परिवार और दूसरी जिम्मेदारियों में. समय गुजरता रहता है, लेकिन स्कूल के दिनों की यादें दिल में कहीं न कहीं हमेशा जिंदा रहती हैं. ऐसी ही पुरानी यादों को एक बार फिर जीने का मौका कुछ क्लासमेट्स को मिला, जब वो 50 साल बाद उसी स्कूल में वापस पहुंचे. खास बात यह थी कि इस मुलाकात को और यादगार बनाने के लिए उन्होंने अपनी पुरानी स्कूल यूनिफॉर्म भी पहनी. उन्हें देखकर ऐसा लगा, जैसे समय कुछ देर के लिए पीछे लौट गया हो.

50 साल बाद फिर स्कूल पहुंचे पुराने दोस्त
इन क्लासमेट्स का रीयूनियन सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. कई साल पहले जिस स्कूल में वो साथ पढ़ते थे, उसी जगह पर वो पांच दशक यानी 50 साल बाद दोबारा एक साथ नजर आए. उम्र भले ही काफी बढ़ गई हो, लेकिन एक-दूसरे से मिलने की खुशी में वही पुरानी दोस्ती और अपनापन दिखाई दिया. स्कूल की इमारत, गलियां और क्लासरूम को देखकर उनके चेहरे पर पुरानी यादों की झलक साफ नजर आई. शायद उनके लिए यह सिर्फ स्कूल वापस आना नहीं था, बल्कि अपने बचपन के उस दौर में लौटना था, जिसे उन्होंने कभी अपने दोस्तों के साथ जिया था.

View this post on Instagram





Source link