सुपरस्टार का करियर बचाने वाली सुपरहिट, हीरो को मनाने के लिए घर के चक्कर काटता रहा प्रोड्यूसर, 1 शर्त पर बनी बात

सुपरस्टार का करियर बचाने वाली सुपरहिट, हीरो को मनाने के लिए घर के चक्कर काटता रहा प्रोड्यूसर, 1 शर्त पर बनी बात


Last Updated:

ठीक 17 साल पहले 18 सितंबर को सिनेमाघरों में एक ऐसी फिल्म ने दस्तक दी, जो फिल्म के हीरो के लिए वरदान साबित हुई थी. फिल्म के प्रोड्यूसर ने हीरो को मनाने के लिए तीन दिन तक उनके घर के चक्कर काटे थे. फिर एक शर्त पर उन्होंने इस फिल्म के लिए हीरो को मना लिया. फिल्म हिट साबित हुई. लेकिन इस फिल्म की एक खासयित ये भी थी कि ये फिल्म उस सुपरस्टार के डूबते करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई थी.

नई दिल्ली. साल 2009 में रिलीज हुई वो हिट फिल्म. जिसे प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया और बोनी कपूर फिल्म के प्रोड्यूसर थे. फिल्म में सलमान खान नजर आए थे. लेकिन सलमान की उस वक्त ज्यादातर फिल्में फ्लॉप हो रही थी, तो वह इस फिल्म को करने से डर रहे थे. लेकिन बोनी ने उनसे कहा था कि अगर ये फिल्म नहीं चली, तो वह उन्हें कभी दोबारा किसी फिल्म के लिए नहीं कहेंगे.

प्रभु देवा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान खान की जोड़ी आयशा टाकिया के साथ बनी थी. फिल्म जब रिलीज हुई तो ऑडिएंस को इतनी पसंद आई कि महीनों तक हाउसफुल रहा. फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे.

सलमान खान की सुपरहिट फिल्म वांटेड (2009) से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी है. कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बोनी कपूर को सलमान खान को यह फिल्म मनाने के लिए लगातार तीन दिनों तक उनके घर के चक्कर लगाने पड़े थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस फिल्म की रिलीज से पहले साल 2000 से 2008 तक सलमान खान की कई फिल्में फ्लॉप रहीं. ये वो वक्त था जब सलमान का करियर डूबता नजर आ रहा था. लेकिन 2009 में उनकी ये एक ऐसी फिल्म आई जिसने उनकी किस्मत पलट दी और सलमान खान बॉक्स ऑफिस किंग बन गए थे.

फिल्म तो फिल्म, फिल्म का एक डायलॉग तो सलमान खान की और इस फिल्म की अलग पहचान बन गई थी. ‘एक बार मैंने जो कमिटमेंट कर दी तो फिर मैं अपनी आप की भी नहीं सुनता’…ये डायलॉग आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं.

फिल्म वॉन्टेड तो सलमान खान के लिए वरदान साबित हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी और गाने सुपहिट हुए. लेइसे किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. फिल्म में सलमान खान और आयशा टाकिया के अलावा महेश माजरेकर, महक चहल, प्रभु देवा और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी नजर आए थे.

Sacnilk के मुताबिक सलमान खान की इस फिल्म का बजट 50 करोड़ था और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 87.44 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. उस वक्त इस फिल्म ने धूम मचा दी थी.फिल्म को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं.

बता दें कि ‘वॉन्टेड’ के बाद तो सलमान खान की किस्मत ऐसी चमकी कि इसके बाद उन्होंने ‘दबंग’, ‘बॉडीगार्ड’, ‘रेडी’, ‘एक था टाइगर’, ‘किक’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘सुल्तान’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में अपने करियर में दी और वह बॉक्स ऑफिस किंग बन गए थे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link