Last Updated:
Rahul Gandhi: इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने स्कूल बंद होने का भी मुद्दा उठाया है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि सिस्टम पर सिर्फ कुछ लोगों का ही कब्जा है. यह बांटने का सिस्टम कई लेयर्स में बंटा हुआ है. उन्होंने दावा किया कि इस पूरी व्यवस्था की टॉप लेयर पर सिर्फ 6 लोग बैठे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरी व्यवस्था को शीर्ष स्तर से चलाया जाता है.
छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी का अटैक
Rahul Gandhi Chhatron Ki Goonj Indore: छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए कांग्रेस के कद्दावर नेता राहुल गांधी इंदौर पहुंचे थे. उनके आने की वजह से एक ओर युवाओं और छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. इंदौर में जगह-जगह उनका स्वागत किया गया और इसके लिए कांग्रेसी बहुत ही ज्यादा उत्साहित नजर आए. कार्यक्रम में राहुल ने कई छात्र-छात्राओं से बात की है और उन्होंने सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चाहती है कि स्टूडेंट्स सवाल पूछें.
छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि स्टूडेंट्स बहुत ही ईमानदार होते हैं. वो नेचुरली सवाल पूछते हैं, वे क्यूरियस होते हैं. वे लड़ते नहीं हैं, धमकाते नहीं हैं, डराते नहीं हैं. हर स्टूडेंट के अंदर अलग-अलग खासियत होती है. मैं आप सभी के साथ खड़ा हूं. छात्र भारत का भविष्य हैं, उनके बिना कोई भी देश मजबूत नहीं बन सकता है.
सिस्टम को स्टूडेंट्स नहीं अंधभक्त चाहिए: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार और सिस्टम पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस सिस्टम को स्टूडेंट नहीं चाहिए. अंधभक्त चाहिए.स्टूडेंट्स सवाल पूछते ही हैं, वे जिज्ञासु होते हैं. इस सिस्टम को छात्रों से खतरा लगता है. ये सिस्टम स्टूडेंट से डरता है क्यूंकि स्टूडेंट्स पूछते हैं कि दो लोगों ने पूरे सिस्टम को कैसे कैप्चर कर लिया. अंध भक्त नफरत से बात करता है और नफरत फैलाता है. टीचर्स की भर्ती नहीं हो रही है. इसी वजह से छात्र काफी परेशान हैं. छात्र कुछ उद्योगपतियों समेत व्यवस्था को लेकर सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन ‘अंधभक्त’ इसका विरोध करते हैं. यही इनकी नीति है कि इनको उलझाए रखो.
छात्रों ने राहुल गांधी को बताई आपबीती
राहुल गांधी ने कहा कि सिस्टम यूनिवर्सिटीज को बचाने के लिए बना है. एमबीबीएस छात्र ने राहुल गांधी को बताया कि मध्य प्रदेश में पिछले 8 वर्षों से सभी भर्तियों पर 13% रोक लगा दी जाती है. कोर्ट का बहाना देकर सरकार रिजल्ट नहीं देती है. देवास में एक छात्र ने राहुल गांधी से कहा कि एमपीपीएससी में अनियमितताओं को उजागर करने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया गया था. बाद में बहुत ही मुश्किल से उन्हें बेल मिल पाई.
राहुल गांधी ने कहा कि देश में शिक्षकों के 10 लाख पद खाली हैं. एक लाख से ज्यादा स्कूल बंद हो गए हैं. इनमें से 55 प्रतिशत स्कूल उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के हैं. इससे बच्चों को नुकसान हो रहा है.