बस्तर के किसान ने आधा एकड़ में की सेमी की खेती, ₹60 हजार लागत से डेढ़ से 2 लाख तक मुनाफा

बस्तर के किसान ने आधा एकड़ में की सेमी की खेती, ₹60 हजार लागत से डेढ़ से 2 लाख तक मुनाफा


होमताजा खबरकृषि

सेमी की खेती से किसान कर रहे अच्छी कमाई, कम लागत में मिल रहा बेहतर मुनाफा

Last Updated:

बस्तर के किसान कमलू बघेल सेमी की खेती से अच्छी आमदनी कर रहे हैं. सेमी की फसल में लागत कम आती है. यह कम समय में फल देना शुरू कर देती है, जिससे किसानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं.

बस्तर के किसान कमलू बघेल सेमी की खेती से अच्छी आमदनी कर रहे हैं. सेमी की फसल में लागत कम आती है और यह कम समय में फल देना शुरू कर देती है. बाजार में सेमी की अच्छी मांग है, जिससे किसानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं.

मुख्य अपडेट
बस्तर में किसान कमलू बघेल सेमी की खेती कर रहे हैं, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है. सेमी की खेती में लागत कम आती है. फसल में बीमारियों का प्रकोप भी कम होता है. यह फसल दो महीने में फल देना शुरू कर देती है. छह महीने तक चलती है.

बाजार की स्थिति
अभी बाजार में सेमी का भाव 60 रुपये प्रति किलोग्राम चल रहा है, जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा हो रहा है. बरसात के मौसम में बस्तर में ज्यादातर किसान धान की खेती करते हैं, जिसके कारण सब्जियों के दाम बढ़ जाते हैं। ऐसे में सब्जियों की खेती से अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है.

खेती का तरीका
लोकल 18 की टीम से बातचीत में कमलू बघेल ने बताया कि सेमी की खेती के लिए उन्होंने खेत की दो बार जुताई की और एक बार रोटावेटर चलाया. इसके बाद बेड बनाए गए, ड्रिप और मल्चिंग बिछाई गई. फिर इसमें सेमी के बीज डालकर गोबर की खाद, डीएपी और सुपर फास्फोरस डाला गया. कमलू बघेल के अनुसार, सेमी फैलने वाली फसल है, इसलिए थोड़ा बढ़ने के बाद इसमें रस्सी बांधनी पड़ती है ताकि फसल अच्छी तरह फैल सके.

लागत और आमदनी
कमलू बघेल ने बताया कि सेमी की खेती में लगभग 60 हजार रुपये का खर्च आता है, जबकि डेढ़ से 2 लाख रुपये की आमदनी होती है. वह लगभग आधा एकड़ में सेमी की खेती कर रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि फसल में पत्ता छेदक कीट और अन्य बीमारियों का प्रभाव देखने को मिलता है. इसके अलावा, खराब मौसम के कारण अभी फल भी सड़ रहे हैं.



Source link