नेपाल में दाखिल होने वाला था प्लेन, तभी सिग्नल देख पायलट के माथे पर आया पसीना
Last Updated:
दिल्ली से काठमांडू जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-219 को नेपाल एयरस्पेस में दाखिल होने से ठीक पहले दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया. जिस समय प्लेन को डाइवर्ट किया गया, उस समय वह लखनऊ के ऊपर से गुजर रहा था. इस प्लेन में ऐसा क्या हुआ कि उसे बीच रास्ते से ही दिल्ली के लिए डाइवर्ट करना पड़ा, जानने के लिए पढ़ें आगे…
नेपाल एयरस्पेस में दाखिल होने से पहले एयर इंडिया की AI-219 फ्लाइट को दिल्ली के लिए डायवर्ट करना पड़ा. (एआई इमेज)
एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-219 को अचानक दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट के लिए डाइवर्ट करना पड़ा. इस फ्लाइट ने आईजीआई एयरपोर्ट से शनिवार दोपहर काठमांडू के लिए उड़ान भरी थी. यह फ्लाइट नेपाल एयरस्पेस में दाखिल होने वाली ही थी, तभी पायलट को एक ऐसा सिग्नल मिला, जिसे देखकर उसके माथे पर पसीना आ गया. इस सिग्नल के मिलने के बाद पायलट के लिए आगे बढ़ना संभव नहीं था, लिहाजा उसने दिल्ली एयरपोर्ट वापस जाने का फैसला किया.
इस फैसले के बाद पायलट ने इस सिग्नल के बाबत दिल्ली एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को जानकारी दी और वापस आने की इजाजत मांगी. एटीसी से इजाजत मिलते ही फ्लाइट को आईजीआई एयरपोर्ट के लिए डाइवर्ट कर दिया गया. कुछ मिनटों के इंतजार के बाद इस प्लेन को सुरक्षित आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंड करा लिया गया. इस फ्लाइट में मौजूद सभी पैसेंजर और क्रूमेंबर्स को सुरक्षित बताया गया था. इसके बाद, शाम करीब साढ़े छह बजे एक बार फिर काठमांडू के लिए रवाना कर दिया गया.
एयर इंडिया की फ्लाइट AI-219 से जुड़ा है यह मामला
सूत्रों के अनुसार, यह मामला दिल्ली से काठमांडू एयरपोर्ट के बीच ऑपरेट होने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-219 से जुड़ा हुआ है. यह फ्लाइट नेपाल के एयरस्पेस में दाखिल होने ही वाली थी, तभी प्लेन में तकनीकी खराबी का सिग्नल पायलट को मिला. इसके बाद पायलट ने प्लेन को आगे ले जाने के बजाय वापस भारत की ओर मोड़ने का फैसला किया. काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक अधिकारी के अनुसार, जिस समय तकनीकी खराबी की जानकारी मिली, उस समय फ्लाइट लखनऊ के ऊपर से गुजर रही थी. इसके बाद, फ्लाइट को लखनऊ एयरपोर्ट के ऊपर से ही दिल्ली की तरफ मोड़ दिया गया.
दोपहर 2:42 बजे दिल्ली से भरी थी उड़ान
AI-219 के तौर पर ऑपरेट हो रही यह फ्लाइट एयरबस A320-214 थी. प्लेन ने नई दिल्ली से दोपहर 2:42 बजे काठमांडू के लिए उड़ान भरी थी. फ्लाइट का काठमांडू पहुंचने का तय समय शाम 4:30 बजे था. लेकिन नेपाल पहुंचने से पहले ही प्लेन का रूट बदल दिया गया. फिलहाल यह साफ नहीं है कि प्लेन में किस तकनीकी सिस्टम से जुड़ी वार्निंग सामने आई थी.