जयपुर के अस्पताल में डेडबॉडी की अदला-बदली, 20 किलोमीटर दूर पहुंचने पर खुला राज… परिजनों के लगाया धरना

जयपुर के अस्पताल में डेडबॉडी की अदला-बदली, 20 किलोमीटर दूर पहुंचने पर खुला राज… परिजनों के लगाया धरना


Last Updated:

जयपुर के एसएल मार्ग स्थित आंच हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. अस्पताल प्रशासन ने दो अलग-अलग मृतकों के शव आपस में बदल दिए. घटना की भनक परिजनों को डेडबॉडी लेकर करीब 20 किलोमीटर दूर निकल चुके थे. परिजनों ने कफन हटाकर देखा तो उनके होश उड़ गए. उनके हाथ में किसी और की डेडबॉडी थी. इस बड़ी चूक के सामने आते ही परिजनों का धैर्य जवाब दे गया. लापरवाही की खबर मिलते ही मृतक के रिश्तेदार और स्थानीय लोग भारी संख्या में अस्पताल के बाहर जमा हो गए.

Zoom

जयपुर. जयपुर के हॉस्पिटल में डेडबॉडी की अदला-बदली का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल से गलत डेडबॉडी सौंप दी गई. करीब 20 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद परिजनों को पता चला कि उन्हें गलत शव दिया गया है. घटना एसएल मार्ग स्थित आंच हॉस्पिटल की बताई जा रही है.

मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में नाराजगी फैल गई. डेडबॉडी की पहचान में हुई बड़ी चूक को लेकर अस्पताल के प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है.

अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे परिजन

गलत डेडबॉडी सौंपे जाने से नाराज मृतक के परिजन अस्पताल के बाहर बैठकर धरना दे रहे हैं. उनकी मांग है कि पूरे मामले की तत्काल जांच की जाए और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो.

मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद

मामले की सूचना के बाद मौके पर दो बसें और अधिकारियों की कई गाड़ियां पहुंचीं. अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं. परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं.



Source link