Last Updated:
कैलाश विजयवर्गीय ने हाल में पत्रकारों को पुशअप का चैलेंज दिया था, जिसे मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूरा करके दिखाया. उन्होंने इंदौर में युवाओं के बीच 50 पुशअप किए. 52 की उम्र में उनकी यह एनर्जी देख आसपास मौजूद युवा और छात्र चीयर करने लगे. इसका वीडियो उन्होंने एक्स पर शेयर किया है. राहुल गांधी के इंदौर आने से पहले ही वह काफी एक्टिव मोड में नजर आए.
जीतू पटवारी ने युवाओं के बीच 50 पुशअप मारे. (फोटो साभारः एक्स @jitupatwari)
इंदौर. इंदौर इन दिनों राजनीति का अखाड़ा बना हुआ है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिन पहले यहां पर आए और रैली को संबोधित किया. एक दिन पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अध्यक्ष मोहन भागवत इंदौर और उज्जैन का दौर किया. राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम और खड़े हनुमानजी मंदिर पर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी. इन सबके बीच मध्य प्रदेश के केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा को युवाओं की पार्टी बताया. खुद को युवा बताया. इसके साथ ही पत्रकारों को पुशअप चैलेंज भी दिया. मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस चैलेंज को पूरा किया.
दरअसल, जीतू पटवारी सुबह-सुबह एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पुशअप मारते हुए नजर आए. इस वीडियो में देखा जा सकता है कई सारे युवा उनको घेरे हुए खड़े हैं और मैदान में पुशअप मार रहे है. लोग पुशअप गिन रहे हैं. उन्होंने पूरी ताकत और हिम्मत से 50 पुशअप मारे. लोग उन्हें सराह रहे थे. उन्होंने साबित कर दिया की वह इस उम्र में भी फिट हैं.
इंदौर में आज की सुबह,
युवा ऊर्जा की गवाही दे रही है!
युवाओं का जज़्बा मिसाल बन रहा है!
बीती शाम स्टूडेंट्स की एनर्जी भी देखी!
फिजिकल एजुकेशन की टीम का जोश हाई है!#GoodMorning#ChhatronKiGoonj pic.twitter.com/H5bn7viMp2