‘एक छोटा सा प्रयास भी दूर कर सकता है मुश्किलें’, अमिताभ बच्चन ने लिफ्ट के ऑटोमैटिक डोर से दी जिंदगी की सीख

‘एक छोटा सा प्रयास भी दूर कर सकता है मुश्किलें’, अमिताभ बच्चन ने लिफ्ट के ऑटोमैटिक डोर से दी जिंदगी की सीख


Last Updated:

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में जीवन में प्रयत्न के गहरे महत्व पर अपने विचार साझा किए. उनका मानना है कि जब जिंदगी में मुश्किलें और अनिश्चितताएं घेर लेती हैं, तो एक सिर्फ एक छोटा सा प्रयास भी बड़े से बड़े संकट को दूर कर सकता है. उनके अनुसार, प्रयत्न केवल शब्द नहीं बल्कि मन को शांति और कठिन परिस्थितियों में सही राह दिखाने का जरिया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अमिताभ बच्चन ने मुश्किलों से निपटने की दी खास सीख. (फोटो साभार-अमिताभ बच्चन ब्लॉग)

नई दिल्ली. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए कुछ ना कुछ पोस्ट अक्सर करते हैं. अब अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए जिंदगी में कभी हार न मानने को लेकर एक खास संदेश दिया. उनका कहना है कि एक छोटा सा प्रयास भी बड़ी से बड़ी मुश्किलों को हल कर सकता है. मुश्किलों से निपटने को लेकर उनका यह मैसेज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है.

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए लिफ्ट के लिफ्ट के ऑटोमैटिक दरवाजे से जिंदगी की मुश्किलों की तुलना की. उन्होंने ने लिखा, ‘कुछ बिना बोले होता है, कुछ बोलके होता है और कुछ ठोक-ठाक के होता है, लेकिन होता जरूर है.’ उन्होंने ऑटोमैटिक दरवाजे का उदाहरण देते हुए समझाया, ‘लिफ्ट का ऑटोमैटिक दरवाजा थोड़ी देर बाद अपने आप बंद होने लगता है. अगर चढ़ने में देर हो जाए तो वो बंद होने लगता है. उस वक्त अगर एक छोटी सी उंगली भी उसके रास्ते में आ जाए, तो वो खुल जाता है और वापस अपनी जगह पर चला जाता है.’

अमिताभ बच्चन ने जिंदगी को लेकर दिया खास मैसेज

ठीक इसी तरह छोटी-छोटी कोशिशें जिंदगी में दरवाजे खोल सकती हैं. उन्होंने कहा, ‘जिंदगी में भी एक छोटा सा प्रयत्न दरवाजा खोल देता है, चाहे वो एक छोटी सी उंगली के बराबर ही क्यों न हो. बिना प्रयत्न किए कुछ मिले- नामुमकिन. कोशिश करते रहो, चलते रहो, लगे रहो, किसी दिन, वो दरवाजा तंग आकर खुल जाएगा.’

‘केबीसी 18’ होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ को होस्ट कर रहे हैं. यह शो पहली बार साल 2000 में शुरू हुआ था. इस क्विज शो को इंडियन टेलीविजन की सबसे आइकॉनिक फ्रेंचाइजी में से एक बना दिया था. यह शो ब्रिटिश शो ‘हू वांट्स टू बी अ मिलियनेयर?’ का हिंदी वर्जन है.

प्रतियोगियों को बनाते हैं करोड़पति

‘कौन बनेगा करोड़पति’ का फॉर्मेट ‘हू वांट्स टू बी अ मिलियनेयर?’ शो जैसा ही है, जिसमें प्रतियोगियों से बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाते हैं और उन्हें चार विकल्पों में से सही जवाब चुनना होता है. अगर उन्हें जवाब पर शक हो तो मदद के लिए उन्हें लाइफलाइन भी दी जाती है.



Source link