Trending Movie On OTT: 2 घंटे 40 मिनट की फिल्म ने ओटीटी पर डाला डेरा, दिल छू लेगी इमोशनल कहानी, 5 भाषाओं में नंबर 1 बनी मूवी

Trending Movie On OTT: 2 घंटे 40 मिनट की फिल्म ने ओटीटी पर डाला डेरा, दिल छू लेगी इमोशनल कहानी, 5 भाषाओं में नंबर 1 बनी मूवी


Last Updated:

साल 2026 की चर्चित फिल्म ने ओटीटी पर दस्तक देते ही तहलका मचा दिया है. 2 घंटे 40 मिनट की इमोशनल मूवी रिलीज होते ही 5 भाषाओं में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. रिश्तों की गहराई, त्याग और प्यार से भरपूर वाली अनोखी कहानी दर्शकों के दिलों को छू रही है. यह फिल्म अपनी बेहतरीन स्टारकास्ट और दमदार कहानी के कारण इस वक्त ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली मूवी बन चुकी है.

नई दिल्ली. सिने प्रेमियों के लिए ओटीटी पर एक ऐसी इमोशनल और एंटरटेनिंग फिल्म आ चुकी है, जिसने आते ही ओटीटी पर तहलका मचा दिया है. लगभग 2 घंटे 40 मिनट की यह मूवी हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत 5 भाषाओं में देश में नंबर 1 बनकर ट्रेंड कर रही है. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘विश्वनाथ एंड संस’ है. (फोटो साभार: यूट्यूब ग्रैब)

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या की फैमिली ड्रामा फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ सिनेमाघरों के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है और यह दर्शकों की पहली पसंद बन गई है. यह फिल्म अपनी इमोशनल कहानी और शानदार एक्टिंग के दम पर दर्शकों को बांधकर रखती है. (फोटो साभार: IMDb)

वेंकी अटलूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सूर्या लीड रोल में हैं. उनके साथ ‘प्रेमलु’ फेम ममिता बैजू फीमेल लीड में नजर आई हैं. इसके अलावा साउथ की दिग्गज एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार, बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन और राजीव मेनन ने भी अहम किरदार निभाए हैं. फिल्म का संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने दिया है, जो इसके हर इमोशनल सीन को और भी खास बनाता है. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म की कहानी संजय विश्वनाथ (सूर्या) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बड़ा बिजनेसमैन होने के साथ-साथ ओलंपिक मेडलिस्ट शूटर हैं. अपने पिता (राजीव मेनन) से खराब रिश्तों की वजह से संजय शादी से हमेशा दूरी बनाकर रखता हैं. मगर वह अपनी मां की इच्छा पूरी करने के लिए सरोगेसी के जरिए एक बेटे के पिता बनता है. (फोटो साभार: IMDb)

कहानी में नया मोड़ तब आता है, जब बच्चे को एक गंभीर बीमारी (बोन मैरो डिसऑर्डर) का पता चलता है. बच्चे के इलाज के लिए संजय को सरोगेट मदर मैडी (ममिता बैजू) को अपने घर लाना पड़ता है. इसके बाद संजय के अनुशासित जीवन में जो बदलाव आते हैं, यही इस फिल्म की आत्मा है. फिल्म में कॉमेडी, इमोशन और फैमिली वैल्यूज का बहुत ही खूबसूरत संतुलन देखने को मिलता है. (फोटो साभार: IMDb)

14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस मूवी ने दुनियाभर में 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया. भारत में फिल्म ने 141.59 करोड़ का कलेक्शन किया है वहीं, वर्ल्डवाइड टोटल कमाई 209.34 करोड़ रुपये रही. यह साल 2026 की हाईएस्ट ग्रोसिंग तमिल फिल्मों में से एक बनकर उभरी. (फोटो साभार: IMDb)

सिनेमाघरों के बाद सूर्या की फैमिली ड्रामा फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ 11 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और देखते ही देखते यह मूवी सबकी फेवरेट बन गई. कमाल की बात है कि पिछले एक हफ्ते से यह मूवी टॉप 10 लिस्ट में नंबर 1 बनकर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. (फोटो साभार: IMDb)

अगर आपने अभी तक सूर्या और ममिता बैजू की ‘विश्वनाथ एंड संस’ नहीं देखी है तो अब आप इसका नेटफ्लिक्स पर घर बैठे लुत्फ उठा सकते हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर यह मूवी तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में भी अवेलेबल है. आईएमडीबी पर सूर्या की फिल्म को 10 में से 7.3 रेटिंग मिली है. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link